Breaking News Live: दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,017 मामले

Breaking News Live updates: नवी मुंबई के खारघर में महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार समारोह के दौरान लू लगने से 11 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक का इलाज चल रहा है. अलबामा के छोटे से कस्बे डैडविल में एक जन्मदिन पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में एक फुटबॉल खिलाड़ी सहित कम से कम चार लोगों की मौत हो गई. तुर्की के के 23 किमी दक्षिण-पश्चिम में भूकंप के झटके महसूस किये गये. जिसकी तिव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.0 मापी गयी. देश विदेश की खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ.

3:41 AM. 18 Apr 23 3:41 AM. 18 Apr

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,017 मामले

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,017 मामले सामने आए जबकि 1334 मरीज़ ठीक हुए हैं. अभी दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मामले 4,976 हैं.

3:41 AM. 18 Apr 23 3:41 AM. 18 Apr

गडकरी ने राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों के परिवहन मंत्रियों के साथ बैठक की

केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के परिवहन मंत्रियों के साथ एक बैठक की. इस दौरान सड़क यातायात नियमों की समीक्षा, वाहन फिटनेस स्टेशन स्थापित करना और ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने को सुव्यवस्थित करने समेत विभिन्न नीतिगत मामलों पर चर्चा की गयी. गडकरी ने ट्विटर पर लिखा है कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के परिवहन मंत्रियों के साथ आपसी परामर्श तथा सहयोग से कई नए समाधानों पर चर्चा की गयी.

3:41 AM. 18 Apr 23 3:41 AM. 18 Apr

आईईडी विस्फोट में जवान घायल

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में आईईडी विस्फोट में एक जिला रिजर्व गार्ड (DRG) का जवान घायल हो गया. वह अस्पताल में भर्ती है.

3:41 AM. 18 Apr 23 3:41 AM. 18 Apr

केसी वेणुगोपाल ने मातोश्री में उद्धव ठाकरे से मुलाकात की

AICC महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मातोश्री में उद्धव ठाकरे से मुलाकात की. इस दौरान शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोराट और भाई जगताप भी मौजूद रहे.

3:41 AM. 18 Apr 23 3:41 AM. 18 Apr

एक लोहे का होर्डिंग बोर्ड गिरने से पांच की मौत

महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी चिंचवाड़ शहर के रावत किवले इलाके में एक लोहे का होर्डिंग बोर्ड गिरने से चार महिलाओं और एक पुरुष सहित पांच लोगों की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य घायल हो गये. पुलिस की ओर से यह जानकारी दी गयी है.

12:17 AM. 18 Apr 23 12:17 AM. 18 Apr

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की तीसरी लिस्ट

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने सोमवार को दस उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की है. बीजेपी विधायक अरविंद लिंबावली की पत्नी मंजुला अरविंद लिंबावली महादेवपुरा से चुनाव लड़ेंगी. पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार की हुबली धारवाड़ मध्य सीट से महेश तेंगिनाकाई को उम्मीदवार बनाया गया है. जगदीश शेट्टार आज ही कांग्रेस में शामिल हुए हैं.

10:28 PM. 17 Apr 23 10:28 PM. 17 Apr

बोटाड रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन में लगी आग

गुजरात के बोटाड रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन में आग लगने की खबर है. दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.

10:28 PM. 17 Apr 23 10:28 PM. 17 Apr

टीएमसी प्रवक्ता साकेत गोखले को मिली जमानत

‘क्राउड फंडिंग’ के माध्यम से एकत्रित धन के कथित दुरुपयोग से संबंधित मामले में उच्चतम न्यायालय ने टीएमसी प्रवक्ता साकेत गोखले को जमानत दी.

10:28 PM. 17 Apr 23 10:28 PM. 17 Apr

बोम्मई 19 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे

कर्नाटक के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बसवराज बोम्मई 19 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे.

10:28 PM. 17 Apr 23 10:28 PM. 17 Apr

भाजपा नेता अनुराग ठाकुर के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने कथित नफरती भाषणों के लिए भाजपा नेता अनुराग ठाकुर, प्रवेश वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की बृंदा करात की याचिका पर दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है.

10:28 PM. 17 Apr 23 10:28 PM. 17 Apr

सिसोदिया की न्यायिक हिरासत CBI केस में 27 अप्रैल तक बढ़ाई गई

आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत CBI केस में 27 अप्रैल तक जबकि ED केस में 29 अप्रैल तक बढ़ाई गई.

7:49 PM. 17 Apr 23 7:49 PM. 17 Apr

मनीष सिसोदिया एक मई तक न्यायिक हिरासत भेजे गये

राउज एवेन्यू कोर्ट ने अब रद्द की जा चुकी आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं से जुड़े ईडी के मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत एक मई तक बढ़ा दी है.

7:49 PM. 17 Apr 23 7:49 PM. 17 Apr

कांग्रेस नेता दिनेश गुंडू राव ने कर्नाटक चुनाव के लिए पर्चा दाखिल किया

कांग्रेस विधायक दिनेश गुंडू राव ने गांधी नगर से पार्टी के उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया.

7:49 PM. 17 Apr 23 7:49 PM. 17 Apr

भाजपा नेता चंद्रकांत पाटिल ने कर्नाटक चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया

चंद्रकांत पाटिल ने गुलबर्गा उत्तर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया. उनके साथ भाजपा कर्नाटक प्रभारी अरुण सिंह और अन्य नेता भी थे.

7:49 PM. 17 Apr 23 7:49 PM. 17 Apr

राहुल गांधी ने पीएम मोदी से OBC सेंसस को पब्लिक करने की मांग की

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक में चुनावी रैली करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, BJP वाले OBC की बात करते हैं, उनकी भागीदारी की बात करते हैं, OBC को पावर देने की बात करते हैं, भारत की प्रगति में शामिल करने की बात करते हैं तो पहले OBC सेंसस को पब्लिक करें. उन्होंने आगे कहा, मैं आपको गारंटी देता हूं कि हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री यह नहीं करेंगे क्योंकि वे OBC का भला नहीं चाहते हैं.

7:49 PM. 17 Apr 23 7:49 PM. 17 Apr

अतीक अहमद और भाई अशरफ की हत्या मामले में दो SIT गठित

यूपी के प्रयागराज में गैंगस्टर से राजनेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्याओं की जांच के लिए दो एसआईटी का गठन किया गया है. डीजीपी आरके विश्वकर्मा ने सीपी प्रयागराज और निदेशक एफएसएल समेत एडीजी प्रयागराज जोन भानु भास्कर की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया है.

7:49 PM. 17 Apr 23 7:49 PM. 17 Apr

कर्नाटक चुनाव, नामांकन दाखिल करने से पहले डीके शिवकुमार ने किया रोड शो

कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने नामांकन दाखिल करने से पहले कनकपुरा में रोड शो किया.

7:49 PM. 17 Apr 23 7:49 PM. 17 Apr

टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी के खिलाफ सीबीआई, ईडी जांच पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी के खिलाफ सीबीआई, ईडी जांच पर रोक लगा दी है. जबकि कोर्ट ने पश्चिम बंगाल पुलिस को शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच कर रहे सीबीआई, ईडी के अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं करने का निर्देश देने वाले कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाई.

7:49 PM. 17 Apr 23 7:49 PM. 17 Apr

आसाराम मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश को खारिज किया, याचिका पर जल्द फैसला सुनाने का निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाई कोर्ट के उस आदेश को खारिज कर दिया, जिसमें नाबालिग से बलात्कार के मामले में खुद को दोषी ठहराए जाने के खिलाफ स्वयंभू संत आसाराम की अपील से संबंधित एक मामले में अदालत के गवाह के रूप में अपना साक्ष्य दर्ज करने के लिए आईपीएस अधिकारी अजय पाल लांबा को समन भेजा गया था. सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाई कोर्ट से भी कहा कि वह बलात्कार के मामले में दोषी ठहराए जाने के खिलाफ आसाराम की अपील पर जल्द फैसला करे.

7:49 PM. 17 Apr 23 7:49 PM. 17 Apr

उत्तराखंड में बाघ का आतंक, रिखणीखाल व धूमाकोट के दर्जनों गांव में कर्फ्यू

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिला प्रशासन ने जिले में बाघ के आतंक को देखते हुए रिखणीखाल व धूमाकोट तहसील के दर्जनों गांवों में शाम सात बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लगा दिया है. डीएम पौड़ी आशीष चौहान ने बताया, 17 और 18 अप्रैल को इन दोनों तहसीलों के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे.

7:49 PM. 17 Apr 23 7:49 PM. 17 Apr

पूर्व विधायक और भाजपा नेता नीरजा रेड्डी की सड़क हादसे में मौत

कुरनूल के अलुरु के पूर्व विधायक और भाजपा प्रभारी नीरजा रेड्डी की 16 अप्रैल को एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई. वह हैदराबाद से कुरनूल आ रहे थे, तभी तेलंगाना के बीचुपल्ली में उनकी कार का टायर फट गया, जिसके बाद गाड़ी पलट गई.

3:38 PM. 17 Apr 23 3:38 PM. 17 Apr

राजस्थान: सड़क हादसे में चार की मौत

राजस्थान के धौलपुर जिले में एक कार की ट्रक से आमने-सामने की टक्कर में दो महिलाओं और एक बच्चे सहित चार लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गये. पुलिस के अनुसार घटना रविवार देर रात की है. सदर थाने के प्रभारी हनुमान सहाय ने बताया की पीड़ित उत्तर प्रदेश के आगरा के रहने वाले थे और करौली के कैला देवी मंदिर जा रहे थे. उन्होंने बताया कि मृतकों में कार चालक, दो महिलाएं और एक 10 साल का बच्चा शामिल है. उन्होंने कहा कि घायलों को इलाज के लिए आगरा के एक अस्पताल रेफर किया गया है जबकि शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार के सदस्यों को सौंप दिए गए है.

3:38 PM. 17 Apr 23 3:38 PM. 17 Apr

बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में सीबीआई ने टीएमसी विधायक को किया गिरफ्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक जीबन कृष्णा साहा को गिरफ्तार किया.

3:38 PM. 17 Apr 23 3:38 PM. 17 Apr

दिल्ली के ज्वलपुरी इलाके में सिलेंडर विस्फोट के बाद इमारत ढही, 8 लोग घायल

दिल्ली के ज्वलपुरी इलाके के नांगलोई रोड स्थित कुंवर सिंह नगर में एक मकान गिरने की सूचना है. दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारी ने बताया, एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट के बाद इमारत ढह गई. घर में रहने वाले 8 लोग घायल हैं. डीएफएस के दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए हैं. अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

3:38 PM. 17 Apr 23 3:38 PM. 17 Apr

पंजाब में बीजेपी नेता को अज्ञात लोगों ने मारी गोली, हालत खतरे से बाहर

पंजाब बीजेपी एससी मोर्चा के महासचिव बलविंदर गिल को अमृतसर के जंडियाला गुरु इलाके में रविवार को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी. गोली लगने के बाद रविवार रात करीब 10 बजे उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. गोली उसकी ठुड्डी पर लगी, जिससे वो घायल हो गये. केडी अस्पताल के डॉ रणधीर ने बताया, फिलहाल बीजेपी नेता खतरे से बाहर हैं.

3:38 PM. 17 Apr 23 3:38 PM. 17 Apr

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने जनगणना तुरंत कराने की मांग की, पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर मांग की है कि 2021 में होने वाली दशकीय जनगणना को तुरंत किया जाना चाहिए, और जातिगत जनगणना को इसका अभिन्न अंग बनाया जाना चाहिए.

12:52 PM. 17 Apr 23 12:52 PM. 17 Apr

अलबामा में जन्मदिन पार्टी के दौरान गोलीबारी, चार लोगों की मौत

अलबामा के छोटे से कस्बे डैडविल में एक जन्मदिन पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में एक हाई स्कूल फुटबॉल खिलाड़ी सहित कम से कम चार लोगों की मौत हो गई.

12:52 PM. 17 Apr 23 12:52 PM. 17 Apr

तुर्की में 4.0 तीव्रता का आया भूकंप

तुर्की के 23 किमी दक्षिण-पश्चिम में भूकंप के झटके महसूस किये गये. यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) के अनुसार भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गयी.

12:52 PM. 17 Apr 23 12:52 PM. 17 Apr

महाराष्ट्र में लू लगने से 11 लोगों की मौत

नवी मुंबई के खारघर में महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार समारोह के दौरान लू लगने से 11 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक का इलाज चल रहा है.

मुख्य बातें

Breaking News Live updates: नवी मुंबई के खारघर में महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार समारोह के दौरान लू लगने से 11 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक का इलाज चल रहा है. अलबामा के छोटे से कस्बे डैडविल में एक जन्मदिन पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में एक फुटबॉल खिलाड़ी सहित कम से कम चार लोगों की मौत हो गई. तुर्की के के 23 किमी दक्षिण-पश्चिम में भूकंप के झटके महसूस किये गये. जिसकी तिव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.0 मापी गयी. देश विदेश की खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >