Breaking News: उद्धव ठाकरे का हिन्दुत्व पर बड़ा बयान, पूछा-कांग्रेस में हिन्दू नहीं हैं क्या?

Breaking News Updates: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आबकारी नीति मामले में आज केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के समक्ष पेश होंगे. गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद (60) और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात को अज्ञात हमलावरों ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी. उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने घटना की उच्‍च स्‍तरीय जांच का आदेश दे दिया है. कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से टिकट नहीं मिलने पर पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा की. देश-विदेश की खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ.

Live Updates
4:34 AM. 17 Apr 23 11:04 PM. 16 Apr

उद्धव ठाकरे का हिन्दुत्व पर बड़ा बयान, पूछा-कांग्रेस में हिन्दू नहीं है क्या?

उद्धव ठाकरे ने कहा, हर बार मुझ पर आरोप लगाया जाता है कि मैं कांग्रेस के साथ गया और हिंदुत्व छोड़ दिया, क्या कांग्रेस में कोई हिंदू नहीं है? वहां (आरएसएस-बीजेपी) हिंदुत्व ‘गौमूत्रधारी हिंदुत्व’ है, उन्होंने संभाजीनगर में उस जगह पर गो-मूत्र छिड़का, जहां हमने अपनी जनसभा की थी. उन्हें थोड़ा गोमूत्र पीना चाहिए था, वे समझदार हो जाते, हमारा हिंदुत्व राष्ट्रवाद के बारे में है

1:59 AM. 17 Apr 23 8:29 PM. 16 Apr

अतीक अहमद और अशरफ सुपुर्द-ए-खाक

माफिया से नेता बने अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ अहमद रविवार को रात करीब 8: 30 बजे अपने पिता – परिवार के अन्य सदस्यों की कब्र के बीच दफन कर दिये गये. चार दशक तक आंतक की अति करने वालों के शव पुलिस ने परिवार और रिश्तेदारों को शव सौंप दिए थे.

1:45 AM. 17 Apr 23 8:15 PM. 16 Apr

अतीक-अशरफ को  किया जा रहा सुपुर्द-ए-खाक, कसारी-मसारी कब्रिस्तान में जारी है प्रक्रिया  

अतीक-अशरफ को किया जा रहा सुपुर्द-ए-खाक, कसारी-मसारी कब्रिस्तान में जारी है प्रक्रिया

1:45 AM. 17 Apr 23 8:15 PM. 16 Apr

अतीक की पत्नी शाइस्ता के कसारी-मसारी कब्रिस्तान पहुंचने की खबर, पुलिस मुस्तैद 

अतीक की पत्नी शाइस्ता के कसारी-मसारी कब्रिस्तान पहुंचने की खबर, पुलिस मुस्तैद

1:45 AM. 17 Apr 23 8:15 PM. 16 Apr

अतीक अहमद और अशरफ सुपुर्द-ए-खाक करने की प्रक्रिया शुरू, दोनों शवों को लाया गया कसारी-मसारी कब्रिस्तान 

अतीक अहमद और अशरफ सुपुर्द-ए-खाक करने की प्रक्रिया शुरू, दोनों शवों को लाया गया कसारी-मसारी कब्रिस्तान.

1:45 AM. 17 Apr 23 8:15 PM. 16 Apr

अतीक अहमद और अशरफ का शव उनके परिजनों को सौंपा गया, आज ही किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक

अतीक अहमद और अशरफ का शव उनके परिजनों को सौंपा गया, आज ही किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक

मुख्य बातें

Breaking News Updates: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आबकारी नीति मामले में आज केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के समक्ष पेश होंगे. गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद (60) और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात को अज्ञात हमलावरों ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी. उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने घटना की उच्‍च स्‍तरीय जांच का आदेश दे दिया है. कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से टिकट नहीं मिलने पर पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा की. देश-विदेश की खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >