Breaking News Live: के कविता की याचिका पर कोर्ट ने सीबीआई को जारी किया नोटिस

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
2:39 PM. 15 Apr 24 2:39 PM. 15 Apr

के कविता की याचिका पर कोर्ट ने सीबीआई को जारी किया नोटिस

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने उत्पाद शुल्क नीति मामले से संबंधित सीबीआई मामले में बीआरएस (बीआरएस) नेता के कविता द्वारा दायर जमानत याचिका पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को नोटिस जारी किया. कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए 22 अप्रैल की तारीख तय की है. के कविता ने अपनी याचिका में यह कहते हुए अंतरिम राहत मांगी है कि बीआरएस ने उन्हें आम चुनाव के लिए अपना ‘स्टार प्रचारक’ घोषित किया है और उनके लिए 20 अप्रैल से 11 मई तक एक निर्धारित चुनाव ड्यूटी निर्धारित की है.

1:53 PM. 15 Apr 24 1:53 PM. 15 Apr

जमानत याचिका पर सुनवाई से SC का इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने धनशोधन मामले में आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है. साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने ‘आप’ विधायक अमानतुल्ला खान को धन शोधन मामले में 18 अप्रैल को प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया है.

1:49 PM. 15 Apr 24 1:49 PM. 15 Apr

जमानत याचिका पर सुनवाई से SC का इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने धनशोधन मामले में आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है. साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने ‘आप’ विधायक अमानतुल्ला खान को धन शोधन मामले में 18 अप्रैल को प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया है.

11:21 AM. 15 Apr 24 11:21 AM. 15 Apr

राहुल गांधी का रोड शो

केरल के वायनाड से कांग्रेस नेता सह वायनाड लोकसभा सीट से उम्मीदवार राहुल गांधी ने रोड शो किया. रोड शो में राहुल गांधी के साथ हजारों की भीड़ जुटी है. बता दें सीपीआई ने इस सीट से एनी राजा को और बीजेपी ने अपनी राज्य इकाई के प्रमुख के सुरेंद्रन को मैदान में उतारा है.

11:04 AM. 15 Apr 24 11:04 AM. 15 Apr

के कविता को 23 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत

दिल्ली शराब घोटाला मामले में के कविता को 23 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया. आज यानी सोमवार को उन्हे राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था.

10:42 AM. 15 Apr 24 10:42 AM. 15 Apr

सेवानिवृत्त न्यायाधीशों ने CJI को लिखा पत्र

21 सेवानिवृत्त न्यायाधीशों ने भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ को पत्र लिखा है. पत्र में लिखा है कि न्यायपालिका दबाव में है. जजों ने लिखा है कि यह हमारे संज्ञान में आया है कि संकीर्ण राजनीतिक हितों और व्यक्तिगत लाभ से प्रेरित ये तत्व हमारी न्यायिक प्रणाली में जनता के विश्वास को कम करने का प्रयास किया जा रहा है.

10:41 AM. 15 Apr 24 10:41 AM. 15 Apr

9:35 AM. 15 Apr 24 9:35 AM. 15 Apr

दिल्ली में कैब चालक की गोली मारकर हत्या

दिल्ली में कथित तौर पर रोडरेज की एक घटना में एक कैब चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. पुलिस ने बताया कि यह घटना देर रात करीब 12 बजे हुई जब कैब चालक ने अंगूरी बाग की लाल बत्ती पार की और उसकी गाड़ी एक ई-रिक्शा से आगे निकल गयी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआत में, हमें पता चला कि एक कैब चालक और एक ई-रिक्शा चालक के बीच बहस हो गयी. इस बीच, दो युवक एक स्कूटर पर वहां पहुंचे और उनमें से एक ने कैब चालक को गोली मार दी. उसे एलएनजेपी हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.

9:29 AM. 15 Apr 24 9:29 AM. 15 Apr

कांगो में भूस्खलन से कम से कम 15 लोगों की मौत

दक्षिण पश्चिम कांगो में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गयी और करीब 60 लोग लापता हो गए. स्थानीय अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. इडियोफा शहर के निकट बंदरगाह से कुछ दूरी पर शनिवार को हुए भूस्खलन के बाद सात लोग जीवित पाए गए. स्थानीय अधिकारी ढेधे मुपासा ने रविवार को कहा कि बंदरगाह से आगे एक पहाड़ी है और बारिश के कारण पहाड़ की मिट्टी खिसक गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >