मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य का दौरा करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार यानी 14 सितंबर को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य का दौरा करेंगे. इस दौरान वह राज्यों को कई करोड़ की सौगात देंगे. पीएम मोदी बीना में एक कार्यक्रम में 50,700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. परियोजनाओं में बीना रिफाइनरी में एक पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स और राज्य भर में 10 नई औद्योगिक परियोजनाएं शामिल हैं. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गुरुवार को एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री अपनी यात्रा के दौरान लगभग 6,350 करोड़ रुपये की रेल क्षेत्र की परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे.