Breaking News : तिहाड़ जेल को बम से उड़ाने की मिली धमकी

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
3:43 PM. 14 May 24 3:43 PM. 14 May

तिहाड़ जेल को बम से उड़ाने की मिली धमकी

कई अस्पताल और एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद अब तिहाड़ जेल को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है. धमकी ईमेल के जरिए दी गई है.

3:26 PM. 14 May 24 3:26 PM. 14 May

दिल्ली इनकम टैक्स ऑफिस में भीषण आग, दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर मौजूद

दिल्ली में इनकम टैक्स दफ्तर में लगी आग, दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं.

1:26 PM. 14 May 24 1:26 PM. 14 May

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जाएंगे चीन की यात्रा पर

एपी की खबर के अनुसार, चीन ने बताया है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस सप्ताह दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर आएंगे.

12:20 PM. 14 May 24 12:20 PM. 14 May

एमसीडी सदन में जोरदार हंगामा

दलित मेयर और स्वाति मालीवाल की नियुक्ति के मुद्दे पर एमसीडी सदन में बीजेपी पार्षदों ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारे लगाए जिसके बाद सदन स्थगित कर दिया गया.

12:14 PM. 14 May 24 12:14 PM. 14 May

एल्गार परिषद-माओवाद संबंध मामले में गौतम नवलखा को मिली जमानत

सुप्रीम कोर्ट ने एल्गार परिषद-माओवाद संबंध मामले में कार्यकर्ता गौतम नवलखा को जमानत दी. कोर्ट ने एल्गार परिषद-माओवादी संबंध मामले में कार्यकर्ता गौतम नवलखा की जमानत पर लगी बंबई उच्च न्यायालय की रोक को बढ़ाने से इनकार किया है. कोर्ट ने कार्यकर्ता गौतम नवलखा को नजरबंदी के दौरान सुरक्षा खर्च के तौर पर 20 लाख रुपये का भुगतान करने का निर्देश दिया.

12:09 PM. 14 May 24 12:09 PM. 14 May

पीएम मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के लिए वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल कर लिया है. जिलाधिकारी के समक्ष नामांकन दाखिल करते समय प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रस्तावक मौजूद थे.

watch | Prime Minister Narendra Modi files nomination from Varanasi Lok Sabha seat for loksabhaelections2024 pic.twitter.com/lSgGcPiNjR
— ANI (@ANI) May 14, 2024

12:07 PM. 14 May 24 12:07 PM. 14 May

पीएम मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के लिए वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल कर लिया है. जिलाधिकारी के समक्ष नामांकन दाखिल करते समय प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रस्तावक मौजूद थे.

watch | Prime Minister Narendra Modi files nomination from Varanasi Lok Sabha seat for loksabhaelections2024 pic.twitter.com/lSgGcPiNjR
— ANI (@ANI) May 14, 2024

11:53 AM. 14 May 24 11:53 AM. 14 May

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नामांकन दाखिल करने के लिए वाराणसी के डीएम कार्यालय पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करने के लिए वाराणसी के डीएम कार्यालय पहुंचे हैं. आपको बता दें कि पीएम वाराणसी से मौजूदा सांसद और बीजेपी के उम्मीदवार हैं.

11:45 AM. 14 May 24 11:45 AM. 14 May

बाबा रामदेव को व्यक्तिगत उपस्थिति से मिली छूट

पतंजलि के भ्रामक विज्ञापन मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई. योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को मामले में व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट कोर्ट ने दी. सुप्रीम कोर्ट ने रामदेव, बालकृष्ण और अन्य के खिलाफ अवमानना याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >