Breaking News: शिरोमणि अकाली दल ने उम्मीदवारों की घोषणा की

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
4:14 PM. 13 Apr 24 4:14 PM. 13 Apr

शिरोमणि अकाली दल ने उम्मीदवारों की घोषणा की

शिरोमणि अकाली दल के डॉ दलजीत एस चीमा ने कहा, शिअद अध्यक्ष एस सुखबीर सिंह बादल ने संसद चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों के रूप में पार्टी के 7 वरिष्ठ नेताओं की सूची की घोषणा की.

1. गुरदासपुर – डॉ दलजीत एस चीमा

2. आनंदपुर साहिब- प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा

3. पटियाला- एनके शर्मा

4. अमृतसर साहिब – अनिल जोशी

5. फतेहगढ़ साहिब- एस बिक्रमजीत सिंह खालसा

6. फरीदकोट – एस राजविंदर सिंह (दिवंगत एस गुरदेव सिंह बादल के पोते)

7. संगरूर – एस इकबाल सिंह झूंदा

4:03 PM. 13 Apr 24 4:03 PM. 13 Apr

कंगना रनौत के खिलाफ मंडी से चुनाव लड़ेंगे विक्रमादित्य सिंह

बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी उम्मीदवार को टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से विक्रवादित्य सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है. विक्रमादित्य के नाम की घोषणा प्रतिभा सिंह की है.

3:39 PM. 13 Apr 24 3:39 PM. 13 Apr

हिमाचल के लिए उम्मीदवारों पर चर्चा के लिए कांग्रेस सीईसी की बैठक

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर चर्चा के लिए कांग्रेस सीईसी (केंद्रीय चुनाव समिति) की दिल्ली में एआईसीसी मुख्यालय में बैठक हुई.

10:34 AM. 13 Apr 24 10:34 AM. 13 Apr

रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले में गिरफ्तार दो संदिग्धों को बेंगलुरु लाया गया

बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए द्वारा पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से गिरफ्तार किए गए दो मुख्य आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर यहां लाया गया है.

8:30 AM. 13 Apr 24 8:30 AM. 13 Apr

एचएएल को दिया गया 97 तेजस लड़ाकू विमान खरीद का ठेका

रक्षा मंत्रालय की ओर से भारतीय वायु सेना के लिए 97 हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए एमके-1ए) तेजस खरीदने के लिए एयरोस्पेस क्षेत्र की प्रमुख सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड को एक ठेका देने का काम किया गया है. इन लड़ाकू विमानों की अनुमानित कीमत 67,000 करोड़ रुपये है.

8:30 AM. 13 Apr 24 8:30 AM. 13 Apr

उत्तर प्रदेश के नोएडा में अमित शाह की जनसभा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसको लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं.

8:30 AM. 13 Apr 24 8:30 AM. 13 Apr

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज

कांग्रेस के शीर्ष नेता आज शाम को केंद्रीय चुनाव समिति यानी सीईसी की बैठक में पंजाब, हरियाणा, बिहार और दिल्ली से उम्मीदवारों के नामों पर फैसला करेंगे जिसपर सबकी नजर बनी हुई है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में यह बैठक शाम चार बजे से होने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >