मुंबई में बड़ा हादसा, पेट्रोल पंप के शेड गिरने से सात लोग घायल

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
6:08 PM. 13 May 24 6:08 PM. 13 May

पेट्रोल पंप का शेड गिरने से साल लोग घायल

मुंबई में बड़ा हादसा हुआ है. घाटकोपर पूर्व के पंतनगर पुलिस ग्राउंड पेट्रोल पंप का एल्युमीनियम शेड गिरने से कम से कम सात लोग घायल हो गए. राहत और बचाव कार्य जारी है.

4:08 PM. 13 May 24 4:08 PM. 13 May

उमर खालिद पर कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने 2020 के दिल्ली दंगों की बड़ी साजिश मामले में उमर खालिद की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है. उमर खालिद ने देरी और अन्य आरोपी व्यक्तियों के साथ समानता के आधार पर नियमित जमानत की मांग की है. वह यूएपीए के तहत एक मामले में सितंबर 2020 से हिरासत में हैं. दिल्ली पुलिस ने याचिका का विरोध करते हुए इसे तुच्छ और निराधार बताया.

5:20 PM. 12 May 24 5:20 PM. 12 May

दिल्ली के दो अस्पतालों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

दिल्ली के बुराड़ी सरकारी अस्पताल और मंगोलपुरी के संजय गांधी अस्पताल में बम की धमकी वाला ईमेल मिला. दिल्ली फायर सर्विस ने बताया, तलाशी अभियान जारी है.

4:50 PM. 12 May 24 4:50 PM. 12 May

दिल्ली के चांदनी चौक में एक दुकान में लगी आग, 13 दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

दिल्ली के चांदनी चौक में एक दुकान में आग लग गई. कुल 13 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. दिल्ली अग्निशमन सेवा ने बताया, अब तक किसी के हताहत होने/चोट की सूचना नहीं है.

1:35 PM. 12 May 24 1:35 PM. 12 May

दिल्ली के सीएम ने ‘केजरीवाल की 10 गारंटी’ का ऐलान किया

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज हम लोकसभा चुनाव के लिए ‘केजरीवाल की 10 गारंटी’ का ऐलान करने जा रहे हैं. मेरी गिरफ़्तारी की वजह से इसमें देरी हुई लेकिन अभी भी चुनाव के कई चरण शेष हैं. मैंने अभी INDIA गठबंधन के दूसरे साथियों के साथ इस पर चर्चा नहीं की है.मैं यह गारंटी लेता हूं कि INDIA गठबंधन के सत्ता में आने के बाद, मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि ये गारंटी लागू हो.

12:21 PM. 12 May 24 12:21 PM. 12 May

मेरी गिरफ्तारी के बाद ‘आप’ और अधिक एकजुट हो गई, बोले अरविंद केजरीवाल

आप प्रमुख एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी विधायकों से कहा कि बीजेपी आम आदमी पार्टी (आप) को तोड़ना चाहती है और पंजाब तथा दिल्ली में हमारी सरकारें गिराने चाहती है. मेरी गिरफ्तारी के बाद ‘आप’ और अधिक एकजुट हो गई है.

12:19 PM. 12 May 24 12:19 PM. 12 May

राजनीति ने CAA जैसे मानवता की रक्षा करने वाले कानून को विलेन बना दिया, बंगाल में बोले पीएम मोदी

बंगाल के बैरकपुर में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इन लोगों ने बंगाल में हिंदुओं को दोयम दर्जे का नागरिक बनाकर रख दिया है. तुष्टिकरण की ज़िद में INDI गठबंधन SC-ST-OBC को मिलने वाला आरक्षण भी छीनने में लगी हुई है. ये लोग कह रहे हैं कि आरक्षण अब मुसलमानों को दिया जाए…पूरा का पूरा आरक्षण मुसलमानों को दिया जाए. कर्नाटक में कांग्रेस ने OBC को मिलने वाले सारे आरक्षण मुसलमान को देने का काम किया है. उन्होंने कहा कि वोट बैंक की इसी राजनीति ने CAA जैसे मानवता की रक्षा करने वाले कानून को विलेन बना दिया.

9:31 AM. 12 May 24 9:31 AM. 12 May

बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, चारधाम यात्रा पूरी तरह से शुरू

उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट छह माह बंद रहने के बाद आज श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए और इसी के साथ चारों धामों की यात्रा शुरू हो गयी है.

7:53 AM. 12 May 24 7:53 AM. 12 May

हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में चौथा शख्स गिरफ्तार

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया (बीसी) प्रांत की जांच टीम की ओर से जानकारी दी गई है कि जून 2023 में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में चौथे शख्स को गिरफ्तार किया गया है, जो एक भारतीय नागरिक भी है.

7:52 AM. 12 May 24 7:52 AM. 12 May

पीएम मोदी का पटना में रोड शो आज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को बिहार पहुंचेंगे. वे दोपहर तीन बजे दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचेंगे और थोड़ा विश्राम करने के बाद शाम पांच बजे से राजधानी में आयोजित रोड शो में भाग लेंगे.

7:52 AM. 12 May 24 7:52 AM. 12 May

बंगाल में पीएम मोदी की रैली आज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के दौरे पर आज पहुंचेंगे. यहां प्रधानमंत्री बैरकपुर, हुगली, आरामबाग और हावड़ा में जनसभा करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >