Breaking News: डॉक्टर बनना चाहते थे अशोक गहलोत, युवा महापंचायत में किया बड़ा खुलासा

Breaking News: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले…

Live Updates
4:46 AM. 13 Aug 23 11:16 PM. 12 Aug

डॉक्टर बनना चाहते थे अशोक गहलोत, युवा महापंचायत में किया बड़ा खुलासा

राज्य स्तरीय ‘युवा महापंचायत’ के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, यह चिंता का विषय है कि कोटा में पिछले आठ महीनों में 20 छात्रों ने आत्महत्या कर ली. मैं खुद बचपन में डॉक्टर बनना चाहता था, रात में 2-3 बजे तक पढ़ाई करता था, लेकिन मैं कामयाब नहीं हुआ. हालांकि मैंने हिम्मत नहीं हारी. मैंने अपना रास्ता बदला, सामाजिक कार्यकर्ता बना, राजनीति में आया.

4:46 AM. 13 Aug 23 11:16 PM. 12 Aug

भारतीय हॉकी टीम जीता एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब, फाइनल में मलेशिया को 4-3 से रौंदा

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया है. चेन्नई में खेले गये फाइनल मुकाबले में भारत ने मलेशिया को 4-3 से हराया.

4:46 AM. 13 Aug 23 11:16 PM. 12 Aug

बम की सूचना के बाद एफिल टावर खाली कराया गया

फ्रांस में एफिल टावर में बम की सूचना मिलने के बाद पुलिस हाईअलर्ट में आ गयी, उसके बाद आनन-फानन में टावर को खाली कराया गया.

4:46 AM. 13 Aug 23 11:16 PM. 12 Aug

AAP नेता आतिशी के पोर्टफोलियो आवंटन को उपराज्यपाल ने दी मंजूरी

आम आदमी पार्टी के नेता आतिशी के पोर्टफोलियो आवंटन को उपराज्यपाल ने मंजूरी दे दी है. दिल्ली उपराज्यपाल कार्यालय ने यह जानकारी दी. जिसमें बताया गया, दिल्ली की मंत्री आतिशी को अब सेवा और सतर्कता विभाग का अतिरिक्त विभाग दिया गया है.

4:46 AM. 13 Aug 23 11:16 PM. 12 Aug

गृह मंत्री अमित शाह ने कच्छ के कोटेश्वर में बीएसएफ मूरिंग प्लेस की आधारशिला रखी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के कच्छ के कोटेश्वर में बीएसएफ मूरिंग प्लेस की आधारशिला रखी.

4:46 AM. 13 Aug 23 11:16 PM. 12 Aug

पीएम मोदी ने एमपी के सागर में रविदास स्मारक की आधारशिला रखी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के सागर जिले में संत शिरोमणि गुरुदेव श्री रविदास स्मारक की आधारशिला रखने के बाद संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा, अमृत काल में हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपनी विरासत को आगे बढ़ाएं और अतीत से सीखें.

मुख्य बातें

Breaking News: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aditya kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >