अमेरिका में 11 सितंबर 2001 के आतंकी हमले में मारे गये लोगों को दी गई श्रद्धांजलि
अमेरिका में 11 सितंबर 2001 को हुए आतंकी हमले में मारे गये लोगों को देशभर में सोमवार को श्रद्धांजलि दी गई. अमेरिकी धरती पर हुए सबसे वीभत्स हमले की 22वीं बरसी पर लोग स्मारकों, सिटी हॉल, परिसरों और अन्य स्थानों पर एकत्र हुए. इस हमले में करीब 3000 लोग मारे गये थे, जब आतंकवादियों ने हाईजैक किये गये विमानों को न्यूयॉर्क स्थित वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की दो गगनचुंबी इमारतों से टकरा दिया था. एक अन्य विमान वॉशिंगटन डीसी से थोड़ी दूर स्थित अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन से टकराया गया ���ा, जबकि चौथा विमान पेन्सिलवानिया के शेंक्सविले में दुर्घटनाग्रसत हो गया था.