Breaking News : सजा की जगह न्याय होगा, देरी की जगह त्वरित सुनवाई होगी, नए कानून पर बोले अमित शाह

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
1:48 PM. 1 Jul 24 1:48 PM. 1 Jul

सजा की जगह न्याय होगा, देरी की जगह त्वरित सुनवाई होगी, नए कानून पर बोले अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आजादी के 77 साल बाद आपराधिक न्याय प्रणाली अब पूरी तरह स्वदेशी है सजा की जगह न्याय होगा, देरी की जगह त्वरित सुनवाई और न्याय होगा.

12:55 PM. 1 Jul 24 12:55 PM. 1 Jul

एनआईए ने इंजीनियर राशिद को सांसद के तौर पर शपथ लेने के लिए सहमति दी

एनआईए ने जेल में बंद कश्मीरी नेता शेख अब्दुल राशिद उर्फ इंजीनियर राशिद को 25 जुलाई को सांसद के तौर पर शपथ लेने के लिए सोमवार को अपनी सहमति दे दी.

12:07 PM. 1 Jul 24 12:07 PM. 1 Jul

मणिपुर सालों से जल रहा है, राज्यसभा में कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा

राज्यसभा में कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि लोकतंत्र में अहंकारी नारों की जगह नहीं है. देश का संविधान सबपर भारी है. मणिपुर सालों से जल रहा है. पीएम मोदी वहां क्यों नहीं गए? उन्होंने कहा कि घमंड मत करना तकदीर बदलती है.

11:19 AM. 1 Jul 24 11:19 AM. 1 Jul

दिल्ली पुलिस ने नए आपराधिक कानून के तहत पहली प्राथमिकी दर्ज की

दिल्ली पुलिस ने कमला मार्केट इलाके में एक रेहड़ी-पटरी वाले के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के तहत रविवार देर रात को पहली प्राथमिकी दर्ज की.

9:27 AM. 1 Jul 24 9:27 AM. 1 Jul

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंवादियों के संदिग्ध सहयोगी को पकड़ा गया

सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर में बारामूला जिले के सोपोर इलाके में आतंवादियों के एक संदिग्ध सहयोगी को पकड़ा है.

7:48 AM. 1 Jul 24 7:48 AM. 1 Jul

नीट प्रश्नपत्र लीक पर आज संसद में हो सकती है जोरदार बहस

संसद की कार्यवाही आज से फिर शुरू होगी. नीट प्रश्नपत्र लीक, अग्निपथ योजना और महंगाई जैसे मुद्दों पर जोरदार बहस होने की संभावना है. विपक्ष बेरोजगारी का मुद्दा भी उठा सकता है.

7:48 AM. 1 Jul 24 7:48 AM. 1 Jul

मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से

मध्य प्रदेश विधानसभा में आज से बजट सत्र शुरू हो रहा है. इस सत्र में कथित नर्सिंग कॉलेज घोटाले और फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य समेत कई मुद्दों पर कांग्रेस और सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार के बीच टकराव होने की संभावना है.

7:48 AM. 1 Jul 24 7:48 AM. 1 Jul

हाई कोर्ट बिभव कुमार की याचिका पर फैसला सुनाएगा

दिल्ली हाई कोर्ट मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी सहयोगी बिभव कुमार की उस याचिका की विचारणीयता के मुद्दे पर आज अपना फैसला सुनाएगा, जिसमें उन्होंने ‘आप’ सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मुख्यमंत्री आवास पर कथित मारपीट के सिलसिले में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी थी.

7:47 AM. 1 Jul 24 7:47 AM. 1 Jul

के. कविता की जमानत अर्जी पर आदेश पारित कर सकता है हाई कोर्ट

दिल्ली हाई कोर्ट कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में बीआरएस की नेता के. कविता की जमानत अर्जी पर आज अपना आदेश सुना सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >