Assembly Election Dates: त्रिपुरा में 16, नगालैंड एवं मेघालय में 27 फरवरी को मतदान, 2 मार्च को मतगणना

Assembly Election Dates Announced Live Updates: त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है.

8:37 PM. 18 Jan 23 8:37 PM. 18 Jan

बजा चुनावी बिगुल

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार तीनों राज्यों में चुनावी तिथियों की घोषणा कर दी है. त्रिपुरा में 16 फरवरी को मतदान होना है, जबकि नगालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को मतदान होना है. दो मार्च को तीनों राज्यों में हुए मतदान की गणना होगी.

8:27 PM. 18 Jan 23 8:27 PM. 18 Jan

नाॅर्थ ईस्ट के राज्यों में चुनाव कराना चुनौतीपूर्ण कार्य

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि जिन राज्यों में चुनाव होना है, वे छोटे राज्य हैं, लेकिन यहां चुनाव कराना बहुत चुनौतीपूर्ण है. हम दिल्ली में बैठकर यह नहीं समझ सकते हैं कि चुनाव कर्मियों को किन चुनौतीपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ता है.

8:27 PM. 18 Jan 23 8:27 PM. 18 Jan

2.28 लाख नये वोटर

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि तीनों राज्यों में शांतिपूर्ण चुनाव होते हैं. चुनावी हिंसा की घटनाएं बहुत कम होती हैं. इस बार तीनों राज्यों में कुल 2.28 लाख नये वोटर जुड़े हैं.

8:27 PM. 18 Jan 23 8:27 PM. 18 Jan

राजीव कुमार ने कहा-निष्पक्ष चुनाव कराना हमारी जिम्मेदारी

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव कराना हमारी जिम्मेदारी है और हम इसके लिए प्रतिबद्ध हैं. तीनों ही राज्यों में महिलाओं की भागीदारी ज्यादा है.

8:27 PM. 18 Jan 23 8:27 PM. 18 Jan

चुनावआयोग का प्रेस काॅन्फ्रेंस शुरू

त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के लिए चुनाव आयोग की प्रेस काॅन्फ्रेंस शुरू हो गयी है. तीनों ही राज्यों में विधानसभा का कार्यकाल मार्च महीने में खत्म हो रहा है.

7:51 PM. 18 Jan 23 7:51 PM. 18 Jan

अब से कुछ देर बाद पूर्वोतर के राज्यों में चुनाव की तारीखों का होगा ऐलान

चुनाव आयोग अब से कुछ देर पूर्वोतर के तीन राज्य त्रिपुरा, मेघायल और नगालैंड में विधानसभा चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान करेगा. जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है.

7:51 PM. 18 Jan 23 7:51 PM. 18 Jan

त्रिपुरा में बीजेपी की सरकार, नगालैंड में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव और मेघालय में एनपीपी की सरकार

त्रिपुरा में जहां भाजपा की सरकार है, वहीं नगालैंड में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी सत्ता में है. मेघालय में नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) की सरकार है. एनपीपी पूर्वोत्तर की एकमात्र पार्टी है जिसे राष्ट्रीय दल के तौर पर मान्यता हासिल है.

7:51 PM. 18 Jan 23 7:51 PM. 18 Jan

बोर्ड परीक्षाओं और सुरक्षा बलों की तैनाती को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा तारीखों का ऐलान

सूत्रों के अनुसार चुनाव आयोग बोर्ड परीक्षाओं और सुरक्षा बलों की तैनाती को ध्यान में रखते हुए तीनों राज्यों का चुनाव कार्यक्रम का ऐलान करेगा.

7:51 PM. 18 Jan 23 7:51 PM. 18 Jan

तीनों राज्यों की विधानसभाओं में 60-60 सीटें

त्रिपुरा, मेघायल और नगालैंड विधानसभा में कुल 60-60 सीटें हैं. पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में इस साल सबसे पहले विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं.

7:51 PM. 18 Jan 23 7:51 PM. 18 Jan

छत्तीसगढ़ चुनाव में पिछली बार कांग्रेस ने दर्ज की थी धमाकेदार जीत, भाजपा को सत्ता से किया था बेदखल

2018 छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने धमाकेदार जीत दर्ज की थी. राज्य की 72 विधानसभा सीटों में कांग्रेस ने 68 पर जीत दर्ज की थी. जबकि भारतीय जनता पार्टी को केवल 15 सीट पर ही जीत मिल पायी थी.

7:51 PM. 18 Jan 23 7:51 PM. 18 Jan

2018 त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने चटायी थी लेफ्ट को धूल

2018 विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने लेफ्ट के सबसे मजबूत किले को ढहाकर धमाकेदार जीत दर्ज की थी. भारतीय जनता पार्टी ने 60 में से 35 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की थी. जबकि सहयोगी दल के साथ बीजेपी को कुल 43 सीटों पर जीत मिली थी.

7:51 PM. 18 Jan 23 7:51 PM. 18 Jan

जम्मू-कश्मीर में भी इस चुनाव होने की संभावना

9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने के साथ इस साल के आखिर तक केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव होने की संभावना है. यहां नवंबर 2018 को विधान सभा भंग कर दिया गया था.

7:51 PM. 18 Jan 23 7:51 PM. 18 Jan

कुछ देर में त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड चुनाव की तारीखों का ऐलान

कुछ देर में तीन राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान किया जाएगा. तीन राज्यों में त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड शामिल हैं.

5:47 PM. 18 Jan 23 5:47 PM. 18 Jan

2023 में 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव

पूर्वोतर के तीन राज्यों के साथ इस साल कुल 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होना है. जिसमें नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा के अलावा कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मिजोरम, राजस्थान और तेलंगाना शामिल हैं.

5:47 PM. 18 Jan 23 5:47 PM. 18 Jan

चुनाव आयोग ने किया था चुनावी राज्यों का दौरा

चुनाव आयोग ने पिछले हफ्ते तीनों चुनावी राज्यों का दौरा किया था. जिसमें उसने कहा था कि वह त्रिपुरा में स्वतंत्र, निष्पक्ष और प्रलोभन मुक्त चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध.

5:47 PM. 18 Jan 23 5:47 PM. 18 Jan

मार्च के आखिर में खत्म हो रहा तीनों राज्य के विधानसभा का कार्यकाल

मार्च 2023 के आखिर में तीनों राज्यों में विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है. नागालैंड विधानसभा का कार्यकाल 12 मार्च को समाप्त हो रहा है. तो मेघालय विधानसभा का कार्यकाल 15 मार्च को खत्म हो रहा है. जबकि त्रिपुरा विधानसभा का कार्यकाल 22 मार्च को समाप्त होगा.

मुख्य बातें

Assembly Election Dates Announced Live Updates: त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >