PM Modi : किसानों के आंदोलन के आगे झुकी सरकार, पीएम मोदी ने वापस लिए तीनों कृषि कानून

Narendra Modi LIVE : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया और किसानों को लेकर एक बड़ा ऐलान किया. संबोधन के दौरान उन्होंने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा की है.

Live Updates
9:50 AM. 19 Nov 21 9:50 AM. 19 Nov

मैं क्षमा चाहता हूं

अपने संबोधन में पीएम ने कहा कि मैं क्षमा चाहता हूं कि तीन कृषि कानून को मैं समझा नहीं सका. इसलिए केंद्र सरकार ने तीनों कानून को वापस लेने का फैसला लिया है. इससे पहले प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के कोने-कोने में कोटि-कोटि किसानों ने, अनेक किसान संगठनों ने, इसका स्वागत किया, समर्थन किया. मैं आज उन सभी का बहुत आभारी हूं. बरसों से ये मांग देश के किसान, देश के कृषि विशेषज्ञ, देश के किसान संगठन लगातार कर रहे थे. पहले भी कई सरकारों ने इस पर मंथन किया था. इस बार भी संसद में चर्चा हुई, मंथन हुआ और ये कानून लाए गए.

किसानों की चुनौतियों को बहुत करीब से देखा

पीएम ने कहा कि अपने पांच दशक के जीवन में किसानों की चुनौतियों को बहुत करीब से देखा है जब देश हमें 2014 में प्रधानसेवक के रूप में सेवा का अवसर दिया तो हमने कृषि विकास, किसान कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी. देश के छोटे किसानों की चुनौतियों को दूर करने के लिए, हमने बीज, बीमा, बाजार और बचत, इन सभी पर चौतरफा काम किया. सरकार ने अच्छी क्वालिटी के बीज के साथ ही किसानों को नीम कोटेड यूरिया, सॉयल हेल्थ कार्ड, माइक्रो इरिगेशन जैसी सुविधाओं से भी जोड़ा. किसानों को उनकी मेहनत के बदले उपज की सही कीमत मिले, इसके लिए भी अनेक कदम उठाए गए.

9:50 AM. 19 Nov 21 9:50 AM. 19 Nov

केंद्र सरकार ने वापस लिए 3 नए कृषि कानून

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज मैं सभी को बताना चाहता हूं कि हमने तीनों कृषि कानून को निरस्त करने का फ़ैसला किया है.

9:50 AM. 19 Nov 21 9:50 AM. 19 Nov

किसानों के हित में तीन कृषि कानून

पीएम मोदी ने कहा कि तीन कृषि कानून किसानों के हित में लेकिन कुछ लोगों को ये समझ नहीं आ रहा है. कई किसान संगठनों ने इसका समर्थन किया. आज मैं पूरे देश को ये बताने आया हूं कि तीनों कृषि कानून को सरकार ने वापस लेने का फैसला लिया है.

9:50 AM. 19 Nov 21 9:50 AM. 19 Nov

छोटे किसानों को बीमा का लाभ

छोटे किसानों को बीमा का लाभ मिल रहा है. हमने किसानों के विकास के लिए चौतफा काम किया है. रिकॉड तोड़ खरीदारी की जा रही है. मछली पालने वाले किसानों को भी किसान क्रेडिट कार्ड मिल रहा है.

9:50 AM. 19 Nov 21 9:50 AM. 19 Nov

देव दीपावली के पावन पर्व पर हार्दिक बधाई

संबोधन की शुरूआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज देव दीपावली का पावन पर्व है और गुरू नानक देव जी का भी पवित्र प्रकाश पर्व है. मैं दुनिया के सभी लोगों को और सभी देशवासियों को इस पावन पर्व पर हार्दिक बधाई देता हूं.

9:50 AM. 19 Nov 21 9:50 AM. 19 Nov

किसानों की बात 

पीएम मोदी ने कहा कि देश के 100 किसानों में से 80 किसान छोटे किसान है. उनकी छोटी सी जमीन ही उनकी जिंदगी होती है. इसी के सहारे वे अपना जीवन बसर करते हैं. ऐसे किसानों का ध्‍यान हमने रखा है. सरकार ने अच्‍छी क्वालिटी की बीज के साथ कई सुविधाएं दी है.

मुख्य बातें

Narendra Modi LIVE : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया और किसानों को लेकर एक बड़ा ऐलान किया. संबोधन के दौरान उन्होंने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >