PM नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद बोले PM मोदी, संस्कृत में बताई शासन की खासियत

Narendra Modi PM Jawaharlal Nehru: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित और लगातार सेवा देने वाले प्रधानमंत्री का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उन्होंने जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा. इस मौके पर अमित शाह, योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने बधाई दी.

Narendra Modi PM Jawaharlal Nehru: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भारतीय राजनीति में एक नया अध्याय जोड़ दिया. बुधवार, 10 जून 2026 को वह भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार पद पर रहने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं. इस उपलब्धि के साथ उन्होंने स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया. इस उपलब्धि पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया. हालांकि, उन्होंने सीधे तौर पर रिकॉर्ड पर कमेंट नहीं किया, लेकिन उनका इशारा इसी ओर समझा जा रहा है. 

नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी. बुधवार को उन्होंने लगातार 4,399 दिन पूरे किए. इसके साथ ही उन्होंने जवाहरलाल नेहरू के 4,398 दिनों के लगातार कार्यकाल का रिकॉर्ड पार कर लिया. नेहरू ने 1952 के पहले आम चुनाव के बाद निर्वाचित सरकार के प्रमुख के रूप में यह उपलब्धि हासिल की थी. उन्होंने 13 मई 1952 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी. 

उपलब्धि पर क्या बोले प्रधानमंत्री?

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक संदेश साझा किया. उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास केवल निस्वार्थ सेवा और समर्पण से ही जीता जा सकता है. उन्होंने लिखा, ‘जनसेवा ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी है. विनम्रता, समर्पण और कर्तव्यभाव के साथ लगातार काम करने वाला व्यक्ति ही लोगों का विश्वास अर्जित कर सकता है.’

प्रधानमंत्री ने नेतृत्व और शासन की भावना पर एक संस्कृत श्लोक का भी उल्लेख किया. उन्होंने लिखा,

सदानुरक्तप्रकृतिः प्रजापालनतत्परः।

विनीतात्मा हि नृपतिर्भूयसी श्रियमश्नुते॥

इसका अर्थ है, ‘जो जनप्रतिनिधि सेवा को अपना धर्म मानकर निरंतर जनहित में कार्य करता है, सुशासन द्वारा जनता की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करता है, तथा विनम्रता व संयम के साथ विकास को लक्ष्य मानकर समाज की उन्नति के लिए समर्पित रहता है, वास्तव में वही जनविश्वास, यश और समृद्धि प्राप्त करता है.’

भाजपा नेताओं ने दी बधाई

प्रधानमंत्री की इस उपलब्धि पर भाजपा के नेताओं ने उन्हें बधाई दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष भारत के गौरव को पुनर्स्थापित करने, सांस्कृतिक पुनर्जागरण को आगे बढ़ाने और देश को गुलामी की मानसिकता से मुक्त करने के प्रयासों के लिए याद किए जाएंगे. 

वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को अथक कर्मयोगी बताते हुए कहा कि उनका पूरा कार्यकाल ‘नेशन फर्स्ट’ की भावना से प्रेरित रहा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत की प्रगति, नागरिकों के कल्याण और राष्ट्र निर्माण के लिए लगातार समर्पित नेतृत्व प्रदान किया है.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बधाई दी. उन्होंने इंडिया टुडे में लिखे एक लेख में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को केवल योजनाएं और कार्यक्रम ही नहीं दिए, बल्कि एक स्पष्ट लक्ष्य, व्यापक दृष्टिकोण और आत्मविश्वास से भरा राष्ट्रीय संकल्प भी दिया है. उन्होंने आगे कहा कि यह अवसर केवल उपलब्धियों की गिनती का नहीं है, बल्कि उस व्यापक परिवर्तन को समझने का है जिसने भारत की क्षमताओं पर नागरिकों के विश्वास को और मजबूत किया है.

ये भी पढ़ें:- ममता बनर्जी को एक और झटका, सांसद सुष्मिता देव ने राज्य सभा से दिया इस्तीफा, TMC भी छोड़ी; BJP में हो सकती हैं शामिल

ये भी पढ़ें:- इंडियन आर्मी का बड़ा प्लान, ₹23000 करोड़ से 300 K-9 वज्र तोप खरीदने की तैयारी; चीन-पाकिस्तान सीमा पर होंगे तैनात

नेहरू का सबसे लंबे समय तक पीएम रहने का रिकॉर्ड है बरकरार

भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 13 मई 1952 को देश के पहले आम चुनाव के बाद प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी. निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल भले ही 4,397 दिनों का रहा. लेकिन नेहरू 15 अगस्त 1947 को भारत के अंतरिम पीएम के रूप में शपथ ली थी और वह 27 मई 1964 तक प्रधानमंत्री पद पर थे. इसलिए अगर उस अवधि को निर्वाचित प्रधानमंत्री के कार्यकाल में शामिल किया जाए तो उनका कार्यकाल 6,130 दिनों का समय बनता है.

देश में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले नेता

नरेंद्र मोदी ने मार्च 2026 में भी इतिहास रचा था. गुजरात के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उनके कुल कार्यकाल को जोड़ें तो वह 8,931 दिनों से अधिक समय तक सत्ता में रहने वाले भारत के पहले नेता बन गए थे. उन्होंने इस मामले में सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन चामलिंग का रिकॉर्ड तोड़ा था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >