जम्मू-कश्मीर का तहरीक-ए-हुर्रियत आतंकी संगठन घोषित, बोले अमित शाह- ये है पीएम मोदी की जीरो-टॉलरेंस नीति

केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के तहरीक-ए-हुर्रियत को आतंकी संगठन घोषित किया है जिसकी जनकारी गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर दी है. जानें शाह ने क्या लिखा

केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के तहरीक-ए-हुर्रियत को आतंकी संगठन घोषित किया है. इस संबंध में गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है. उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा कि अलगाववादी संगठन तहरीक-ए-हुर्रियत (टीईएच) जम्मू-कश्मीर को यूएपीए के तहत ‘गैरकानूनी संगठन’ घोषित किया गया.

Also Read: ‘आतंकी हाफिज सईद को भारत के हवाले करो’, मोदी सरकार की पाकिस्तान को दो टूक

क्या लिखा अमित शाह ने सोशल मीडिया पर

गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि ‘तहरीक-ए-हुर्रियत, जम्मू-कश्मीर (TeH) को यूएपीए के तहत एक ‘गैरकानूनी संघ’ घोषित किया गया है. यह संगठन जम्मू-कश्मीर को भारत से अलग करने और इस्लामिक शासन स्थापित करने की निषिद्ध गतिविधियों में शामिल है. यह समूह जम्मू-कश्मीर में अलगाववाद को बढ़ावा देने के लिए भारत विरोधी प्रचार फैला रहा है और आतंकवादी गतिविधियां जारी रखे हुए है. उन्होंने आगे लिखा कि पीएम नरेंद्र मोदी के आतंकवाद के खिलाफ जीरो-टॉलरेंस नीति के तहत, भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति या संगठन को तुरंत विफल कर दिया जाएगा. अपने इस पोस्ट को शाह ने पीएम मोदी को भी टैग किया है.

Also Read: राजौरी आतंकी हमला: आर्मी चीफ मनोज पांडे ने पुंछ का किया दौरा, कमांडरों को दिया ऐसा करने का निर्देश

मुस्लिम लीग जम्मू-कश्मीर (मसरत आलम गुट) पर लगाया जा चुका है बैन

यदि आपको याद हो तो 27 दिसंबर को गृह मंत्रालय ने मुस्लिम लीग जम्मू-कश्मीर (मसरत आलम ग्रुप) पर प्रतिबंध लगाया था. इसकी जानकारी भी गृहमंत्री अमित शाह ने दी थी और कहा था कि, देश विरोधी गतिविधियों की वजह से इस संगठन पर UAPA के तहत 5 साल के लिए बैन लगाने का काम किया गया है.

प्रतिबंध का मतलब आखिर होता क्या है?

प्रतिबंध का मतलब क्या होता है? यदि आपके मन में भी यह सवाल आ रहा है तो आइए आपको इसका जवाब देते हैं. दरअसल, अनलॉफुल एक्टिविटीज प्रिवेन्शन एक्ट (UAPA) के तहत केंद्र सरकार को किसी संगठन को ‘गैरकानूनी’ या ‘आतंकवादी’ घोषित करने का अधिकार होता है. इसे ही आम बोलचाल की भाषा में ‘प्रतिबंध’ की संज्ञा दी जाती है.

Also Read: मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर पर गृह मंत्रालय ने क्यों लगाया प्रतिबंध? मसर्रत आलम गुट के थे खतरनाक मंसूबे

गृह मंत्रालय की मानें तो, इस समय देश में 43 संगठनों को आतंकी संगठन घोषित किया जा चुका है. इसका मतलब उन पर प्रतिबंध है. इस प्रतिबंधित संगठन में कई खालिस्तानी संगठन, लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद, लिट्टे और अलकायदा जैसे संगठनों का नाम शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >