नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल: सभी मंत्रालयों से 5 बड़ी उपलब्धियों के बारे में मांगी गई रिपोर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी मंत्रालयों से मंगलवार तक सभी मंत्रालयों से रिपोर्ट जमा करने के लिए कहा है. इससे पहले भी मोदी सरकार ने पांच साल पूरे होने पर मंत्रालयों से रिपोर्ट मांगी थी. मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर बीजेपी जनसंपर्क अभियान चलाएगी.

नरेंद्र मोदी की अगुआई में बीजेपी सरकार के 9 साल पूरे होने वाले हैं. इस मौके पर सरकार ने सभी मंत्रालयों से रिपोर्ट मांगी है. सभी मंत्रालयों से तीन मुद्दों पर जानकारी मांगी गयी है. मंत्रालय से पांच बड़ी उपलब्धियों की जानकारी मांगी गयी है.

सभी मंत्रालयों से मंगलवार तक मांगी गयी रिपोर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी मंत्रालयों से मंगलवार तक सभी मंत्रालयों से रिपोर्ट जमा करने के लिए कहा है. इससे पहले भी मोदी सरकार ने पांच साल पूरे होने पर मंत्रालयों से रिपोर्ट मांगी थी. मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर बीजेपी जनसंपर्क अभियान चलाएगी. इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ता सरकारी योजनाओं के लाभार्थी और विभिन्न वर्गों के लोगों से संपर्क करेंगे. बीजेपी का यह अभियान पूरे देशभर में 15 मई से 15 जून तक चलाया जाएगा.

तीन बिंदुओं पर मांगी गयी रिपोर्ट

नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर तीन बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी गयी है. जिसमें सभी मंत्रालयों की पांच सबसे बड़ी उपलब्धियों के बारे में रिपोर्ट मांगी गयी है. इसके अलावा फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट भी सौंपने के लिए कहा गया है. जिसमें संबंधित आंकड़ें, बड़े मील के पत्थर और भविष्य के बारे में योजना बताने को कहा गया है. इसके साथ ही हर मंत्रालय से कहा गया कि वे अपने मंत्रालय के बारे में 2014 से पहले और आज तक की प्रगति के बारे में तुलनात्मक रिपोर्ट दें.

Also Read: सुशील मोदी ने धीरेंद्र शास्त्री और बजरंग दल पर बिहार सरकार को घेरा, कहा- हिम्मत है तो गिरफ्तार करें

मोदी सरकार ने सभी सांसदों को दिया निर्देश

नरेंद्र मोदी सरकार ने 9 साल पूरे होने को लेकर सभी बीजेपी सांसदों को निर्देश जारी किया है. जिसमें मोदी सरकार के कार्यों को जनता तक लेकर जाने का निर्देश दिया गया है.

26 मई 2014 को पीएम मोदी ने ली थी शपथ

गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी. उसके बाद 2019 में मोदी के नेतृत्व में दोबारा बीजेपी की सरकार बनी.

बीजेपी का नये वोटर्स पर जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी का नये वोटर्स पर जोर है. 9 साल पूरे होने के मौके पर पीएम मोदी ने जनसंपर्क चलाने का निर्देश दिया है. बीजेपी की पहुंच सभी वर्गों तक हो यह निर्देश पीएम मोदी ने दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >