Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान व्यक्ति के तौर पर भी जाना जाता है. वे सिर्फ एक महान पॉलिटिशियन ही नहीं थे, बल्कि एक महान शिक्षक और मानव स्वभाव की समझ रखने वाले इंसान भी थे. उनकी कही गयी बातें या फिर बनाई गयी नीतियां आज के समय में भी हमें सही रास्ता दिखाने का काम करते हैं. जब आप इनकी बताई गयी बातों का पालन करते हैं तो आपको एक सुखद, समृद्ध और सफल जीवन जीने का मौका मिलता है और साथ ही समाज में इज्जत भी मिलती है. अपनी नीतियों में चाणक्य कहते हैं, ‘अति रूपेण सीता हता अति गर्वेण रावणः, अति दानात् बलिर्बद्धो ह्यति सर्वत्र वर्जयेत्.’ इस श्लोक में आचार्य चाणक्य कहते हैं कि, किसी भी चीज की अति हमेशा नुकसान पहुंचाती है. जैसे अधिक सुंदरता के कारण सीता का हरण हुआ, अधिक घमंड के कारण रावण का नाश हुआ और अधिक दान देने के कारण राजा बलि को बंधन में पड़ना पड़ा. अपनी नीतियों में चाणक्य ने ऐसी ही कुछ चीजों का जिक्र किया है जिनपर आपकी कभी भी हद से ज्यादा घमंड नहीं करना चाहिए. आज हम आपको इन्हीं चीजों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं.
अपनी सुंदरता का ना करें ज्यादा घमंड
आचार्य चाणक्य के अनुसार आपका सुंदर होना एक बहुत ही अच्छी बात है, लेकिन अगर आपको अपनी खूबसूरती पर हद से ज्यादा घमंड हो जाए, तो यह आगे चलकर आपकी परेशानी का भी कारण बन सकता है. सुंदरता एक ऐसी चीज है जो हमेशा के लिए आपके साथ नहीं रहती है. यह एक मुख्य कारण है कि सुंदरता पर घमंड करने से बेहतर है कि एक इंसान अपने स्वभाव और गुणों पर ध्यान देना शुरू कर दे.
यह भी पढ़ें: भूलकर भी इन 4 लोगों की न करें मदद, जानें चाणक्य नीति की चेतावनी
इन चीजों का भी न करें ज्यादा घमंड
चाणक्य नीति के अनुसार किसी भी इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन उसका घमंड ही होता हो. चाणक्य कहते हैं कि जब कोई भी इंसान अपने ज्ञान, ताकत या फिर पैसों का घमंड करता है तो उसका विनाश होना तय हो जाता है. रावण इस बात का सबसे बड़ा उदहारण है. आचार्य चाणक्य के अनुसार हर इंसान को जीवन में विनम्रता से रहना सीखना चाहिए.
जरूरत से ज्यादा दान देना
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि दान करना एक पुण्य का काम होता है, लेकिन बाकी चीजों की तरह ही आपको दान करते समय भी बैलेंस बनाकर जरूर रखना चाहिए. उनके अनुसार अगर कोई भी इंसान अपनी क्षमता से ज्यादा दान करने लगता है, तो वह खुद भी परेशानी में पड़ सकता है. अगर आप दान करने जा रहे हैं तो अच्छे से सोच-समझकर और अपनी क्षमता के अनुसार दान करें.
यह भी पढ़ें: ये 3 आदतें समाज में आपकी इज्जत खत्म कर देती हैं, चाणक्य नीति में छिपा है सम्मान पाने का राज
हद से ज्यादा भरोसा करना
आचार्य चाणक्य के अनुसार किसी भी इंसान पर आंख बंद करके भरोसा करना कभी भी एक सही फैसला नहीं है. जीवन जीने के लिए भरोसा करना जरूरी है, लेकिन हद से ज्यादा भरोसा करना कई बार जीवन में धोखा खाने का भी कारण बन सकता है. अगर आप किसी भी इंसान पर भरोसा कर रहे हैं तो पहले उसे अच्छी तरह से पहचानकर और समझकर ही ऐसा करें.
जरूरत से ज्यादा बोलना
आचार्य चाणक्य हमेशा यह मानते थे कि, हद से ज्यादा बोलना कई बार आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकता है. कई बार अपनी इन आदत की वजह से हम अनजाने में ऐसी बातें कह देते हैं जो आगे चलकर हमारे लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं. किसी भी इंसान के लिए समझदारी इसी बात में है कि सोच-समझकर और जरूरत के अनुसार ही किसी भी बात को कहें.
यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: बुद्धिमान लोग आसानी से पहचान लेते हैं गलत इंसान, क्या आप भी जानते हैं ये संकेत?
