Ankita Murder Case का नार्को टेस्ट से खुलेगा राज, दाखिल होगी चार्जशीट, इन धाराओं के तहत दर्ज होगा मामला

Ankita Murder Case: अंकिता मर्डर केस में जल्द चार्जशीट फाइल होगी. ADG देहरादून (लॉ एंड ऑर्डर) वी मुरुगेसन ने कहा है कि आरोपियों पर आईपीसी (IPC) की धारा 302, 201, 120 बी लगाई गई है. वहीं, उन्होंने ये भी कहा कि और सबूत जुटाने के लिए जांच टीम आरोपियों का नार्कों टेस्ट करवाने के लिए याचिका दायर करेंगे.

Ankita Bhandari Murder Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है. ADG देहरादून (लॉ एंड ऑर्डर) वी मुरुगेसन ने मामले को लेकर कहा है कि अंकिता मर्डर केस में जल्द चार्जशीट फाइल होगी. उन्होंने कहा कि हमारी जांच पूरी हो गई है. मुरुगेसन ने कहा कि मामले में आईपीसी (IPC) की धारा 302, 201, 120 बी लगाई गई है. उन्होंने कहा कि इसके अलावा कई और धाराओं के तहत भी मामला दर्ज है.

कोर्ट में नार्को टेस्ट के लिए देंगे याचिका: ADG देहरादून (लॉ एंड ऑर्डर) वी मुरुगेसन ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में नार्को टेस्ट के लिए याचिका भी दायर करेंगे.  बता दें, हत्याकांड मामले में सबूतों की कमी के कारण एसआईटी तीनों आरोपियों का नार्को टेस्ट करवाने की तैयारी करवा रही है.  ADG ने कहा कि कोर्ट से अनुमति मिलने पर आरोपियों का नार्को टेस्ट किया जाएगा.  

पुख्ता सबूतों से दूर है जांच दल: गौरतलब है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड के तीन महीने से ज्यादा होने ता रहे हैं. लेकिन अभी भी आरोपियों के खिलाफ जांच टीम के पास कोई पुख्ता सबूत नहीं हैं, ऐसे में जांट टीन नार्को टेस्ट का सहारा लेने में लगी है. बता दें. इस हत्याकांड मामले में एसआईटी (SIT) को 22 दिसम्बर से पहले कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करनी है. ऐसे में सबूतों के लिए टीम नार्को टेस्ट की इजाजत मांग रही है.

क्या है पूरा मामला: दरअसल, अंकिता भण्डारी हत्याकांड मामला उत्तराखंड का है. जहां वनंतरा रिजॉर्ट के मालिक और बीजेपी नेता के बेटे पुलकित आर्य और उसके अन्य दो साथियों ने रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की 18 सितंबर की रात नहर में फेंककर कथित तौर पर हत्या कर दी थी. इस मामले के सामने आने के बाद पता चला कि रिजॉर्ट के मालिक ने ही राजस्व क्षेत्र में अंकिता भंडारी की गुमशुदगी दर्ज करवाई गई थी. उसके बाद 19 साल की अंकिता का शव 24 सितंबर को ऋषिकेश के नजदीक चिल्ला नहर से बरामद किया गया था.

Also Read: MCD Election 2022: स्कूलों में सिसोदिया की तस्वीर लगे होने पर कांग्रेस नेता का सवाल- आयोग कार्रवाई करेगा?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >