MV Golden Ship Missile Attack: MEA ने बताया, 19 जुलाई 2026 की शाम को, ओडेसा बंदरगाह से निकलते समय MV GOLDEN LEO जहाज पर हमला हुआ. घटना के समय जहाज पर 17 क्रू सदस्य मौजूद थे, जिनमें 5 भारतीय नागरिक भी शामिल थे. मिली जानकारी के अनुसार, दुखद रूप से चार भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है, जबकि एक भारतीय नागरिक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है.
प्रभावित लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने की पूरी कोशिश की जा रही है : विदेश मंत्रालय
विदेश मंत्रालय ने कहा, यूक्रेन में हमारा मिशन स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहा है. हम मारे गए भारतीय नागरिकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और घायल भारतीय नागरिक के जल्द और पूरी तरह ठीक होने की कामना करते हैं.
कमर्शियल शिपिंग को निशाना बनाना गलत: भारत सरकार
सरकार ने कहा- भारत ऐसे हमलों की निंदा करता है. कमर्शियल शिपिंग को निशाना बनाना और निर्दोष आम नागरिकों (क्रू सदस्यों) की जान जोखिम में डालना, या नेविगेशन और व्यापार की आजादी में बाधा डालना निंदनीय है और ऐसा नहीं किया जाना चाहिए.
ये भी पढ़ें: होर्मुज स्ट्रेट में मिसाइल हमले के बाद जहाज में लगी आग, चालक दल रेस्क्यू; अमेरिका-ईरान तनाव चरम पर
