Mumbai Terror Attack : मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को पीएम मोदी घसीटकर लाएंगे भारत! ट्रंप ने दिया साथ

Mumbai Terror Attack : मुंबई में आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को भारत लाया जाएगा. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, '' हम तहव्वुर राणा को तुरंत भारत को सौंप रहे हैं.''

Mumbai Terror Attack : मुंबई में 26/11 के आतंकी हमलों के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को भारत लाया जाएगा. पीएम मोदी से मुलाकात के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसका ऐलान किया. ट्रंप ने उसके प्रत्यर्पण को मंजूरी दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाशिंगटन यात्रा के दौरान यह मंजूरी दी गई. व्हाइट हाउस में पीएम मोदी के साथ अपनी बैठक के बाद संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका तहव्वुर राणा को तुरंत भारत को वापस भेज रहा है. डोनाल्ड ट्रंप खालिस्तानी अलगाववादियों सहित अमेरिका में भारत के खिलाफ काम करने वाले तत्वों से जुड़े एक सवाल का जवाब दे रहे थे. इस वक्त उन्होंने यह बात कही.

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ”मुझे नहीं लगता कि भारत के बाइडन प्रशासन के साथ अच्छे संबंध थे. बहुत सी ऐसी चीजें हुईं जो भारत और बाइडन प्रशासन के बीच ठीक नहीं नजर आया. हम एक बहुत ही हिंसक व्यक्ति (तहव्वुर राणा) को तुरंत भारत को सौंप रहे हैं. आगे और भी बहुत कुछ होगा क्योंकि हमारे पास काफी अनुरोध आए हैं. इसलिए, हम भारत के साथ अपराध पर काम करते हैं.”

ये भी पढ़ें : PM Modi Donald Trump Meeting: व्हाइट हाउस में मोदी-ट्रंप की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा

तहव्वुर राणा 26/11 हमलों की साजिश का हिस्सा

तहव्वुर राणा कनाडा का नागरिक है, लेकिन उसका जन्म पाकिस्तान में हुआ था. भारत सरकार उसे 26/11 हमलों की साजिश का हिस्सा मानती है. इस हमले में 166 लोगों की मौत हुई थी. यह भारत के इतिहास के सबसे भयानक आतंकी हमलों में से एक था. भारत ने अमेरिका से उसके प्रत्यर्पण की मांग की थी, जिसे अब मंजूरी मिल चुकी है. राणा के प्रत्यर्पण से 26/11 हमलों की साजिश से जुड़े कई और रहस्यों पर से पर्दा उठने की संभावना है. राणा पाकिस्तान सेना में डॉक्टर रह चुका है. उसे हमले की योजना की जानकारी पहले से थी. 2009 में डेनमार्क में आतंकवादी साजिश के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के बाद वह अमेरिका में कैद था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >