हेट स्पीच मामले में पुलिस ने इस्लामी उपदेशक मुफ्ती सलमान को मुंबई से किया गिरफ्तार, समर्थकों का फूटा गुस्सा

हेट स्पीच मामले में गिरफ्तार किए गए मौलाना मुफ्ती सलमान अजहरी ने अपने समर्थकों से विरोध न करने का अनुरोध किया है. उन्होंने समर्थकों से बात करते हुए कहा, न तो मैं अपराधी हूं, न ही मुझे अपराध के सिलसिले में यहां लाया गया है. वे आवश्यक जांच कर रहे हैं और मैं उनका सहयोग भी कर रहा हूं.

भड़काऊ भाषण के एक मामले की जांच कर रही गुजरात पुलिस ने रविवार को मुंबई से इस्लामी उपदेशक मुफ्ती सलमान अजहरी को पहले हिरासत में लिया फिर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. इधर गिरफ्तार किए जाने से समर्थकों में गुस्सा फूटा और जमकर बवाल किया.

मुफ्ती को घाटकोपर थाना लाया गया, समर्थकों ने काटा बवाल

अधिकारी ने बताया कि मुफ्ती सलमान को घाटकोपर पुलिस थाने लाया गया है. इधर मुफ्ती की गिरफ्तारी के विरोध में उनके समर्थकों ने जमकर बवाल काटा. मुफ्ती के सैकड़ों समर्थक उनकी तत्काल रिहायी की मांग करते हुए पुलिस थाने के बाहर जमा हो गए, इससे इलाके में यातायात जाम हो गया. उन्होंने कहा कि पुलिस ने थाने के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है.


Also Read: गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के 3 गुर्गे को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से भी है कनेक्शन

मुफ्ती ने समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की

हेट स्पीच मामले में गिरफ्तार किए गए मौलाना मुफ्ती सलमान अजहरी ने अपने समर्थकों से विरोध न करने का अनुरोध किया है. उन्होंने समर्थकों से बात करते हुए कहा, न तो मैं अपराधी हूं, न ही मुझे अपराध के सिलसिले में यहां लाया गया है. वे आवश्यक जांच कर रहे हैं और मैं उनका सहयोग भी कर रहा हूं. अगर यह मेरे भाग्य में होगा तो मैं गिरफ्तार होने के लिए तैयार हूं.

Also Read: जमशेदपुर की बदलेगी तस्वीर, ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति, गुजरात की कंपनी बनायेगी 3.5 किमी लंबा फ्लाइओवर

क्या है मामला

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गुजरात के जूनागढ़ की पुलिस ने उपदेशक द्वारा कथित तौर पर दिया गया एक भड़काऊ भाषण सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद इस सिलसिले में दो लोगों को शनिवार को गिरफ्तार किया था. उन्होंने कहा कि यह भाषण 31 जनवरी की रात को यहां ‘बी’ डिवीजन पुलिस थाने के पास एक खुले मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम में दिया गया था. भड़काऊ भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अजहरी और स्थानीय आयोजकों मोहम्मद यूसुफ मलिक और अजीम हबीब ओडेदरा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153बी और 505 (2) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

मुफ्ती के वकील ने सुनाई गिरफ्तारी की पूरी कहानी

नफरत फैलाने वाले भाषण मामले में गिरफ्तार किए गए मौलाना मुफ्ती सलमान अजहरी के वकील वाहिद शेख ने बताया, मौलाना मुफ़्ती सलमान अजहरी के घर पर सुबह के समय सिविल ड्रेस में 35-40 पुलिसकर्मी पहुंचे. हमने उनसे उनके यहां आने के उद्देश्य के बारे में पूछा, तो उन्होंने इसकी जानकारी नहीं दी. मौलाना मुफ्ती सलमान अजहरी से मिलने के बाद पुलिस ने बताया कि 153 बी के तहत मामला दर्ज किया गया है. मौलाना मुफ्ती सलमान अजहरी उनके साथ पुलिस स्टेशन आए और सहयोग भी किया, लेकिन उन्हें छोड़ने को लेकर कोई बात नहीं हुई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >