Boat Accident: मुंबई नाव हादसे में 13 लोगों की मौत, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया शोक,  सीएम फडणवीस ने की मुआवजे की घोषणा

Boat Accident: मुंबई में भीषण नाव हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है. भारतीय नौसेना का एक जहाज मुंबई हार्बर में इंजन परीक्षण के दौरान इंजन में खराबी के कारण नियंत्रण खो बैठा. बेकाबू होकर नौसेना का जहाज यात्री नौका से टकरा गया, जिससे इतना बड़ा हादसा हो गया.

Boat Accident: मुंबई में भीषण नाव हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है. कई लोग घायल हुए है. घायलों में से नौ लोगों को मुंबई के सेंट जॉर्ज अस्पताल में भर्ती किया गया है. अस्पताल के अधीक्षक विनायक सावरदेकर ने घायलों को लेकर कहा कि उनकी हालत अभी स्थिर है क्योंकि उन्होंने लाइफ जैकेट पहन रखी थी. यह हादसा उस समय हुआ जब 110 लोगों को लेकर जा रही एक नाव को नौसेना की एक बेकाबू जहाज ने टक्कर मार दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि ‘मुंबई के तट पर एक नौका के पलट जाने से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है और दो गंभीर रूप से घायल हैं.’

मुंबई नाव हादसे में बचे लोगों ने सुनाई आपबीती, देखें Video

नौसेना के जहाज ने मारी थी टक्कर

बताया जा रहा है कि भारतीय नौसेना का एक जहाज मुंबई हार्बर में इंजन परीक्षण के दौरान इंजन में खराबी के कारण नियंत्रण खो बैठा. बेकाबू होकर नौसेना का जहाज यात्री नौका से टकरा गया. हादसे के बाद नाव पलट गई, जिसमें अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं घटना के बाद कई लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया. नाव पलटने के बाद पानी में गिरे लोगोंलोगों को निकालने के लिए 4 नौसैनिक हेलीकॉप्टर, 11 नौसैनिक शिल्प, एक तटरक्षक नाव और तीन समुद्री पुलिस शिल्प को काम पर लगाया गया.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया शोक

वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गेटवे ऑफ इंडिया के पास मुंबई नाव हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है. राष्ट्रपति ने कहा कि “मैं मुंबई हार्बर के पास एक यात्री नौका नौका और एक भारतीय नौसेना शिल्प नौका के बीच हुई दुर्घटना के बारे में सुनकर स्तब्ध और दुखी हूं. जिन लोगों ने अपनी जान गंवाई है उनके परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं है. मैं बचाव और राहत कार्यों की त्वरित सफलता और जीवित बचे लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं.”

सीएम फडणवीस ने की मुआवजे की घोषणा

घटना को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुआवजे की घोषणा की है. सीएम फडणवीस ने कहा कि जान गंवाने वालों के परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष की तरफ से  5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी. मीडिया से बात करते हुए सीएम फडणवीस ने कहा कि “मुंबई के पास, बुचर द्वीप पर, नीलकमल नामक एक यात्री जहाज नौसेना की नाव से टकराने के बाद दोपहर करीब 3:55 बजे पलट गया. हादसे के 101 लोगों को बचाया जा चुका है, लेकिन घटना में 13 लोगों की जान जा चुकी है. मृतकों में 10 नागरिक और तीन नौसेना के जवान थे. गंभीर रूप से घायल दो लोगों का इलाज नौसेना डॉकयार्ड अस्पताल में चल रहा है.”

पुलिस और नौसेना करेगी हादसे की जांच

इस घटना की जांच पुलिस और भारतीय नौसेना की ओर से संयुक्त रूप से की जाएगी. घटना को लेकर नौसेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि टक्कर उस समय हुई जब मुंबई हार्बर में इंजन परीक्षण के दौरान इंजन में खराबी के कारण, भारतीय नौसेना के एक क्राफ्ट ने नियंत्रण खो दिया. जहाज बेकाबू होकर आगे बढ़ने लगा.

Also Read: . Mumbai Boat Accident: मुंबई में बड़ा हादसा, 80 यात्रियों से भरी नाव पलटी, एक की मौत 5 लापता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >