Maharashtra 10th Board Result 2020 Date and Time : जानें कब जारी होगा महाराष्ट्र के 10वीं बोर्ड का रिजल्ट, यहां देखें पूरी डिटेल

Maharashtra Board SSC 10th Result 2020 Date and Time, Maharashtra Board SSC 10th Result , maharashtra 10th result date 2020, maharashtra board: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च शिक्षा बोर्ड (MSBSHE) बुधवार 29 जुलाई को राज्य SSC के परिणाम घोषित करेगा. बोर्ड की ओर से बताया गया है कि रिजल्ट दोपहर 1 बजे घोषित किया जाएगा. इसे आप बोर्ड की आध‍िकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं. महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च शिक्षा बोर्ड (MSBSHE) द्वारा जारी एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि कक्षा 10 वीं का रिजल्ट बुधवार को दोपहर 1 बजे वेबसाइट पर लाइव जारी होंगे. रिजल्ट एक बार घोषित होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट mahresults.nic.in पर जाकर अपना स्कोर ऑनलाइन चेक कर सकेंगे. बता दें कि राज्य में लगभग 17 लाख छात्र एसएससी परीक्षा में शामिल हुए थे. पहले ये परीक्षा 7 मार्च से 1 अप्रैल तक आयोजित होने वाली थी. इसके लिए प्रैक्ट‍िकल परीक्षाएं 15 फरवरी से 4 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं. इसमें एक भूगोल की परीक्षा बाकी रह गई थी, जिसे बोर्ड ने बाद में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण स्थगित कर दिया था.

Live Updates
9:47 PM. 28 Jul 20 9:47 PM. 28 Jul

इन वेबसाइटों के जरिए देख सकते हैं रिजल्ट

महाराष्ट्र बोर्ड के छात्र जो अपने SSC यानी कक्षा 10 वीं रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अपने रोल नंबर को तैयार रखें. रिजल्ट एक बार घोषित होने के बाद छात्र mahresult.nic.in के अलावा इन वेबसाइटों maharashtraeducation.com और mahahsscboard.maharashtra.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

9:47 PM. 28 Jul 20 9:47 PM. 28 Jul

रीचेकिंग के लिए कर सकेंगे आवेदन

कल दोपहर में नतीजे जारी होने के बाद जो छात्र-छात्राएं अपने रिजल्ट से खुश नहीं होंगे, वे रीचेकिंग के लिए भी आवेदन कर सकते हैं. बोर्ड ऐसे छात्र-छात्राओं को मौका दे रहा है. वे बोर्ड के पोर्टल पर 30 जुलाई, 2020 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

8:51 PM. 28 Jul 20 8:51 PM. 28 Jul

MSBSHSE Class 10th Result 2020 SMS के जरिए करें चेक

SMS के जरिए SSC यानी कक्षा 10 वीं का रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको केवल निर्दिष्ट फॉर्मेट में एक SMS टाइप करना होगा MH <परीक्षा का नाम> <सीट नंबर> और इसे 57766 पर भेजें. आपका रिजल्ट कुछ समय बाद उसी नंबर पर प्राप्त होगा.

8:51 PM. 28 Jul 20 8:51 PM. 28 Jul

महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री ने कही थी ये बात

कुछ समय पहले महाराष्ट्र की स्टेट एजुकेशन मिनिस्टर वर्षा गायकवाड़ ने कहा था कि दसवीं का रिजल्ट 31 जुलाई के पहले कभी भी घोषित हो सकता है, हालांकि रिजल्ट इससे देरी से डिक्लेयर नहीं होगा. जिस समय उन्होंने यह बात कही थी उस समय अधिकतम विषयों की कॉपी चेक हो चुकी थी केवल एक विषय बचा था, जिसके लिए बोर्ड ने तय किया था कि जुलाई महीने के अंत तक सब काम खत्म कर लिया जाएगा.

8:00 PM. 28 Jul 20 8:00 PM. 28 Jul

पास होने के लिए 35 फीसदी अंक जरूरी

SSC परीक्षाओं को पास करने के लिए एक छात्र को प्रत्येक विषय में कम से कम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है. बता दें कि एक बार परिणाम घोषित होने के बाद, जिन्होंने परीक्षा उत्तीर्ण की है, उन्हें एक मूल अंक पत्र जारी किया जाएगा. छात्र इसे अपने संबंधित स्कूलों से एकत्र कर सकते हैं.

7:42 PM. 28 Jul 20 7:42 PM. 28 Jul

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • स्टेप 1- सबसे पहले छात्र MHBSE की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in, sscresult.mkcl.org या maharashtraeducation.com पर जाएं

  • स्टेप 3- यहां होमपेज पर दिए गए एसएससी रिजल्ट की लिंक पर क्लिक करें.

  • स्टेप 4- अब यहां उनसे रोल नंबर, मां का नाम और अन्य विवरण मांगा जाएगा.

  • स्टेप 5- सभी विवरण दर्ज करके लॉग इन करें और व्यू रिजल्ट बटन पर क्लिक करें.

  • स्टेप 6- अब रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा, इसे भविष्य के लिए सुरक्ष‍ित कर लें.

7:37 PM. 28 Jul 20 7:37 PM. 28 Jul

कल दोपहर जारी होगा महाराष्ट्र के 10वीं बोर्ड का रिजल्ट

महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च शिक्षा बोर्ड (MSBSHE) द्वारा जारी एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि कक्षा 10 वीं का रिजल्ट बुधवार को दोपहर 1 बजे वेबसाइट पर लाइव जारी होंगे.

मुख्य बातें

Maharashtra Board SSC 10th Result 2020 Date and Time, Maharashtra Board SSC 10th Result , maharashtra 10th result date 2020, maharashtra board: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च शिक्षा बोर्ड (MSBSHE) बुधवार 29 जुलाई को राज्य SSC के परिणाम घोषित करेगा. बोर्ड की ओर से बताया गया है कि रिजल्ट दोपहर 1 बजे घोषित किया जाएगा. इसे आप बोर्ड की आध‍िकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं. महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च शिक्षा बोर्ड (MSBSHE) द्वारा जारी एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि कक्षा 10 वीं का रिजल्ट बुधवार को दोपहर 1 बजे वेबसाइट पर लाइव जारी होंगे. रिजल्ट एक बार घोषित होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट mahresults.nic.in पर जाकर अपना स्कोर ऑनलाइन चेक कर सकेंगे. बता दें कि राज्य में लगभग 17 लाख छात्र एसएससी परीक्षा में शामिल हुए थे. पहले ये परीक्षा 7 मार्च से 1 अप्रैल तक आयोजित होने वाली थी. इसके लिए प्रैक्ट‍िकल परीक्षाएं 15 फरवरी से 4 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं. इसमें एक भूगोल की परीक्षा बाकी रह गई थी, जिसे बोर्ड ने बाद में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण स्थगित कर दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >