MP News : मध्यप्रदेश के राजगढ़ में ट्रैक्टर पलटने से 13 की मौत, राष्ट्रपति ने जताया दुख

MP News : मध्यप्रदेश के राजगढ़ में ट्रैक्टर पलटने से 13 लोगों की मौत हो गई. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हादसे पर दुख जताया है. जानें प्रशासन की ओर से क्या दी गई जानकारी

MP News : मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के पिपलोदी में रविवार देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार बच्चों समेत 13 लोगों की मौत हो गयी जिसपर राष्ट्रपति ने दुख व्यक्त किया है. हादसे में 15 अन्य घायल भी हुए हैं जिनका इलाज जारी है. राजगढ़ के जिलाधिकारी हर्ष दीक्षित ने हादसे को लेकर बताया कि घायलों में से 13 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दो लोगों को सिर और छाती पर चोट लगने की वजह से बेहतर इलाज के लिए भोपाल भेजा गया है.

राजगढ़ कलेक्टर हर्ष दीक्षित ने हादसे को लेकर बताया कि एक ट्रैक्टर में कुछ लोग शादी समारोह में शामिल होने के लिए राजस्थान से राजगढ़ की ओर जा रहे थे. इस दौरान हादसा हुआ और राजस्थान-राजगढ़ बॉर्डर के पास में ट्रैक्टर पलट गई. हादसे में 13 लोगों की मौत हुई है. हादसे में कुछ लोग घायल भी हुए हैं जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया दुख

राजगढ़ दुर्घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में हुई सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु का समाचार मिला. खबर अत्यंत दुःखद है. आगे उन्होंने लिखा कि मैं उन परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को हादसे में खोया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं.

Read Also : MP News: मध्यप्रदेश में कुल्हाड़ी से काटकर आठ लोगों की हत्या, आरोपी ने खुद भी लगाई फांसी

हादसे का वीडियो आया सामने

हादसे का वीडियो सामने आया है जिसे न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया है. वीडियो में नजर आ रहा है कि पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है और राहत बचाव में जुटी हुई है. हादसे वाली जगह पर कुछ लोग भी मौजूद नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि हादसे के बाद स्थानीय लोग वहां मदद करने पहुंचे. हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >