Monsoon Tracker: मध्य प्रदेश पहुंचा मानसून, 20 जून तक आंधी-तूफान और बहुत भारी बारिश की संभावना

Monsoon Tracker: मौसम विभाग के अनुसार मानसून सोमवार को दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश में पहुंच गया. मानसून पहुंचने के साथ ही कई जिलों में पड़ रही गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली.

Monsoon Tracker: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के एक विज्ञानी ने बताया, मध्य प्रदेश में मानसून की सामान्य शुरुआत की तारीख 16 जून है, लेकिन इसके आगे बढ़ने की वर्तमान गति से पता चलता है कि यह 25 जून तक पूरे राज्य में फैल सकता है.

पिछले साल मध्य प्रदेश में मानसून 21 जून को पहुंचा था

पिछले साल मध्य प्रदेश में मानसून 21 जून को पहुंचा था. 2023 में, यह 24 जून को राज्य में पहुंचा और अगले दिन तक पूरे क्षेत्र में फैल गया था. दक्षिण-पश्चिम मानसून सबसे पहले 24 मई को केरल पहुंचा था, जो 2009 के बाद से भारतीय मुख्य भूमि पर इसका सबसे पहला आगमन था.

20 जून तक मध्य प्रदेश में बहुत भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी मध्य प्रदेश में 19 और 20 जून को बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा 17 जून को 50 से 60 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की गई है. हवा की गति 70 किलो मीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना जताई गई है.

इन इलाकों में हुई बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के भोपाल केंद्र में पूर्वानुमान प्रभारी दिव्या ई सुरेंद्रन ने बताया कि बड़वानी, खरगोन, खंडवा के दक्षिणी हिस्सों और बुरहानपुर जिलों में बारिश हुई है. सुरेंद्रन ने कहा कि राज्य के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में पहुंचने के बाद, पूरे सप्ताह अधिकांश क्षेत्रों में मानसून के सक्रिय रहने की उम्मीद है. हालांकि, उन्होंने आगाह किया कि सटीक रूप से यह भविष्यवाणी करना मुश्किल है कि मानसून पूरे राज्य में कबतक फैलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >