Monsoon Tracker: बंगाल, झारखंड और बिहार में इस दिन पहुंचेगा मानसून, भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट

Monsoon Tracker: मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों के दौरान विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा के कुछ भागों में मानसून पहुंचने की संभावना है. वहीं अगले तीन दिन में पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के कुछ भागों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं.

Monsoon Tracker: मौसम विभाग के अनुसार 16 जून, 2025 तक दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और कोंकण एवं गोवा में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा (20 सेमी से अधिक) के साथ मानसून सक्रिय होने की संभावना है.

18 तारीख को तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल, केरल और माहे तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है.

15 तारीख को लक्षद्वीप; 14-17 तारीख के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना; 16 और 17 जून को उत्तर आंतरिक कर्नाटक में 16 और 17 जून को तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.

17 जून को केरल और माहे; 16 और 17 तारीख को तटीय कर्नाटक; 15-17 तारीख के दौरान दक्षिण आंतरिक कर्नाटक; 14 और 15 तारीख को उत्तर आंतरिक कर्नाटक; 14 और 15 तारीख को तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल, तटीय कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है.

14-16 जून के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, कर्नाटक में तेज सतही हवाएं (40-60 किमी प्रति घंटे की गति) चलने की संभावना है.

18-20 जून के दौरान कोंकण और गोवा; 17-20 जून के दौरान मध्य महाराष्ट्र; 14 और 17-19 जून के दौरान गुजरात राज्य में, 16 और 17 जून को कोंकण और गोवा में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.

14-16 जून के दौरान मध्य महाराष्ट्र; 15 और 16 जून को गुजरात राज्य में, 14 और 16 जून के दौरान कोंकण और गोवा में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है.

14 से 17 जून के दौरान मध्य प्रदेश में अधिकांश/कई स्थानों पर हल्की/मध्यम वर्षा, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंचने वाली तेज हवाएं चलने की संभावना; 15 से 17 जून के दौरान विदर्भ, छत्तीसगढ़; 15 जून के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल और सिक्किम; 17 जून के दौरान बिहार, झारखंड, ओडिशा; 15 जून के दौरान पश्चिम मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर आंधी (हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने वाली) की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >