मानसून का रौद्र रूप: पहाड़ों से मैदान तक भारी बारिश की 7 तस्वीरें

1 / 8
मानसून का रौद्र रूप: पहाड़ों से मैदान तक भारी बारिश की 7 तस्वीरें
फुल स्क्रीन में देखें

गंगा का जलस्तर बढ़ने से जलमग्न हुए परमार्थ निकेतन घाट, फोटो ANI

मानसून ने अपना विकराल रूप दिखाया है, जिससे पहाड़ से लेकर मैदान तक तबाही मची हुई है. इस लेख में प्रस्तुत हैं तबाही के 7 दिल दहला देने वाले दृश्य, जो बाढ़, जलभराव और विनाश का भयावह मंजर दर्शाते हैं.

3 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

छाता लेकर चलते लोग, फोटो ANI

शिमला में बारिश का कहर

हिमाचल प्रदेश के शिमला में गुरुवार को भारी मानसूनी बारिश के बीच छाते लेकर रास्ते से गुजरते लोग.

4 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

जलमग्न रास्तों से होकर निकलने को मजबूर लोग, फोटो ANI

गुरुग्राम में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त

हरियाणा के गुरुग्राम में थमी नहीं बारिश; सड़कों पर पानी भरने से जलमग्न रास्तों से होकर निकलने को मजबूर हुए लोग.

5 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

उफान पर अलकनंदा नदी, फोटो ANI

रुद्रप्रयाग में उफान पर अलकनंदा नदी

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में लगातार बारिश के चलते खतरे के निशान से ऊपर बहती अलकनंदा नदी का रौद्र रूप.

6 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

आसमान में छाए गहरे काले और घने बादल, फोटो ANI

गुवाहाटी पर मंडराए काले बादल

असम के गुवाहाटी में बारिश से ठीक पहले आसमान में छाए गहरे काले और घने बादल.

7 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

अंडरपास से होकर गुजरते राहगीर, फोटो ANI

दिल्ली के अंडरपास में भरा पानी

नई दिल्ली के लाजपत नगर में मूसलाधार बारिश के बाद जलमग्न हुए अंडरपास से होकर गुजरते राहगीर.

8 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

अनियंत्रित होकर पलटा एक मालवाहक ट्रक, फोटो ANI

पानी से लबालब सड़क पर पलटा ट्रक

जालंधर में लगातार बारिश के बाद जलमग्न हुई सड़क पर अनियंत्रित होकर पलटा एक मालवाहक ट्रक.

9 / 8
फुल स्क्रीन में देखें

पानी में फंसी गाड़ी को धक्का देकर बाहर निकालने की कोशिश, फोटो ANI

जालंधर में आफत की बारिश

पंजाब के जालंधर में जलभराव के बीच पानी में फंसी गाड़ी को धक्का देकर बाहर निकालने की कोशिश करते स्थानीय लोग.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >