Monsoon 2025 : अच्छी खबर! जल्दी आ रहा मानसून, झारखंड-बिहार में कब पहुंचेगा? जानें

Monsoon 2025 : इस बार मानसून समय से पहले आ सकता है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून के 27 मई को केरल पहुंचने की संभावना है. आमतौर पर यह एक जून को आता है. अगर ऐसा होता है, तो यह सामान्य समय से चार दिन पहले की शुरुआत होगी.

Monsoon 2025 : इस बार मानसून समय से पहले दस्तक दे सकता है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून के 27 मई को केरल पहुंचने की संभावना है, जबकि आमतौर पर यह एक जून को आता है. यदि यह पूर्वानुमान सही साबित होता है, तो मानसून चार दिन पहले देश में प्रवेश कर जाएगा और झमाझम बारिश शुरू हो जाएगी. केरल में जल्दी मानसून आने से अनुमान लगाया जा रहा है कि अन्य राज्यों में भी यह तय समय से पहले पहुंच सकता है. इससे किसानों और जल संकट वाले क्षेत्रों को राहत मिलने की उम्मीद है.

झारखंड में कब पहुंचेगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार, इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून के समय से लगभग पांच दिन पहले पहुंचने की संभावना है. आमतौर पर केरल में मानसून 31 मई या 1 जून को पहुंचता है, लेकिन इस बार इसके 27 मई तक पहुंचने की उम्मीद है. केरल से झारखंड पहुंचने में मानसून को लगभग 10 से 12 दिन लगते हैं, ऐसे में झारखंड में जून के पहले सप्ताह में मानसून दस्तक दे सकता है. इससे पहले प्री-मानसून बारिश होने की संभावना है, जो धीरे-धीरे मुख्य मानसून में बदल जाएगी. इस वर्ष झारखंड सहित देशभर में अच्छी बारिश के संकेत मिल रहे हैं.

बिहार में कब पहुंचता है मानसून

इस बार बिहार में भी मानसून समय से पहले दस्तक दे सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में मानसून के 13 से 15 जून के बीच पहुंचने की संभावना है. पिछले साल मानसून पांच दिन देर से 20 जून को आया था और सामान्य से 20% कम बारिश हुई थी. 2023 में मानसून 12 जून को आया, फिर भी 23% कम बारिश दर्ज की गई. 2020 से 2022 के बीच मानसून 13 जून को पहुंचा था. बिहार में मानसून सीजन के दौरान औसतन 1272.5 मिमी बारिश होती है, लेकिन 2021 के बाद से अब तक सामान्य से अधिक बारिश नहीं हुई है. इस बार अच्छी बारिश की उम्मीद लोगों को है.

मध्य प्रदेश में कब पहुंचेगा मानसून

मौसम विभाग  के अनुसार, इस बार मानसून देश में चार दिन पहले पहुंच सकता है. इसके आधार पर मध्य प्रदेश में मानसून के अगले 15 से 18 दिनों के भीतर दस्तक देने की संभावना है. सामान्यतः राज्य में मानसून 15 जून को पहुंचता है, लेकिन हाल के वर्षों में इसका आगमन 18 जून के बाद ही हुआ है. इस बार समय से पहले मानसून आने की उम्मीद जताई जा रही है.

दक्षिण-पश्चिम मानसून 8 जुलाई तक पूरे देश में फैल जाता है और 15 अक्टूबर तक पूरी तरह लौट जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >