Mohamed Muizzu India Visit: भारत पहुंचते ही बदले मोहम्मद मुइज्जू के सुर, चीन को लेकर कह दी बड़ी बात

Mohamed Muizzu India visit: मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू भारत की यात्रा पर हैं. उन्होंने कहा है कि उनकी यात्रा से दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे.

Mohamed Muizzu India visit: मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू 4 दिवसीय राजकीय यात्रा पर रविवार को दिल्ली पहुंचे. भारत की जमीन पर उतरने के बाद मुइज्जू ने आश्वासन दिया है कि उनका देश कभी भी ऐसा कुछ नहीं करेगा जिससे भारत की सुरक्षा को खतरा पैदा हो. मुइज्जू की सरकार आर्थिक संकट से जूझ रही है और नई दिल्ली के साथ अपने देश के संबंधों को पुनः स्थापित करने के लिए वे पहुंचे हैं.

मालदीव और भारत के बीच संबंध उस वक्त से तनावपूर्ण हो गए जब से भारतीय सैनिकों को द्वीप राष्ट्र से वापस जाने के लिए कहा गया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मालदीव के मंत्रियों की आपत्तिजनक टिप्पणियों ने द्विपक्षीय संबंधों को और भी तनावपूर्ण बना दिया. चीनी प्रशासन के करीबी माने जाने वाले मुइज्जू ने कहा है कि चीन के साथ देश के संबंधों से भारत की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं होगा.

भारत मालदीव का एक मूल्यवान साझेदार : मुइज्जू

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने टाइम्स ऑफ इंडिया को इंटरव्यू दिया. इसमें उन्होने कहा कि मालदीव कभी भी ऐसा कुछ नहीं करेगा जिससे भारत की सुरक्षा को नुकसान पहुंचे. भारत मालदीव का एक मूल्यवान साझेदार और मित्र है. हमारे संबंध आपसी सम्मान और साझा हितों पर आधारित हैं. हम विभिन्न क्षेत्रों में अन्य देशों के साथ अपने सहयोग को बढ़ाते हैं. हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि हमारे काम से हमारे क्षेत्र की सुरक्षा और स्थिरता से समझौता न हो.

Read Also : India Maldives Relations: विवाद के बीच दिल्ली पहुंचे मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू , 5 दिन रहकर करेंगे तनाव दूर

भारतीय सैनिकों की वापसी पर क्या बोले मोहम्मद मुइज्जू ?

जब मोहम्मद मुइज्जू से भारतीय सैनिकों की वापसी के बारे में उनके निर्णय के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि घरेलू प्राथमिकताओं पर विचार किया जा रहा है. मालदीव और भारत अब एक-दूसरे की प्राथमिकताओं और चिंताओं को बहुत अच्छे से समझते हैं. मैंने वही किया जो मालदीव के लोगों ने मुझसे करने को कहा. पिछले समझौतों की हमारी समीक्षा का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि वे हमारे राष्ट्रीय हितों के अनुरूप हों और क्षेत्रीय स्थिरता में सकारात्मक योगदान दें. मुइज्जू ने कहा कि भारत और मालदीव के बीच संबंध मजबूत हैं और उनकी यात्रा से ये और मजबूत होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >