Mohali MMS: चंडीगढ़ Video मामले में खुलासा, लड़का करता था लड़की को ब्लैकमेल, आरोपियों को 7 दिन की रिमांड

पंजाब पुलिस ने चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में एक छात्रा द्वारा शौचालय में कई छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो बनाए जाने के आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया जिसकी सभी सदस्य महिला हैं.

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी आपत्तिजनक वीडियो मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी लड़का आरोपी लड़की को ब्लैकमेल कर रहा था. एमएमएस वीडियो मामले में सभी तीन गिरफ्तार आरोपियों को सोमवार को मोहाली के खरड़ की एक अदालत पेश किया गया, जहां कोर्ट ने सभी आरोपियों को 7 दिन की रिमांड पर भेज दिया. हालांकि पुलिस ने कोर्ट से 10 दिन की रिमांड मांगी थी.

आरोपियों के मोबाइल की हो रही फॉरेंसिक जांच

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय एमएमएस वीडियो लीक मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों के मोबाइल की फॉरेंसिक जांच हो रही है. आरोपियों के पास से दो वीडियो मिले हैं.


Also Read: Mohali MMS Video: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में ‘डर्टी पिक्चर’, 10 प्वाइंट में एमएमएस वीडियो मामले को समझें

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय एसआईटी गठित

पंजाब पुलिस ने चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में एक छात्रा द्वारा शौचालय में कई छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो बनाए जाने के आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया जिसकी सभी सदस्य महिला हैं. पुलिस ने बताया कि भारतीय पुलिस सेवा की वरिष्ठ अधिकारी गुरप्रीत कौर देव की निगरानी में एसआईटी का गठन किया गया है.

पंजाब पुलिस बोली, मामले में शामिल व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा

पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा कि टीम मामले की गहन जांच करेगी और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा, जांच पूरी गति से चल रही है.

एमएमएस मामले को लेकर छात्रों ने किया भारी प्रदर्शन

इस मुद्दे को लेकर पंजाब के मोहाली में शनिवार रात विश्वविद्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन हुए. कुछ छात्रों ने यह भी दावा किया कि छात्रा द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो लीक भी हो गए हैं. उन्होंने वार्डन पर बदसलूकी करने का भी आरोप लगाया. हालांकि, विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने इन आरोपों को गलत और निराधार बताते हुए खारिज किया है. निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के आश्वासन के बाद, छात्रों ने रविवार रात लगभग डेढ़ बजे अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त कर दिया.

पुलिस का दावा गिरफ्तार छात्रा केवल अपना वीडियो अपने बॉयफ्रेंड को भेजती थी

पुलिस ने यह भी कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि वीडियो बनाने वाली छात्रा ने अपने 23 वर्षीय प्रेमी के साथ केवल अपना एक वीडियो साझा किया तथा किसी अन्य छात्रा का कोई आपत्तिजनक वीडियो नहीं मिला. इसने कहा कि संबंधित छात्रा को कुछ ही देर में गिरफ्तार कर लिया गया जबकि उसके कथित प्रेमी को रविवार को हिमाचल प्रदेश से पकड़ा गया. पुलिस ने कहा कि रविवार शाम पर्वतीय राज्य से 31 वर्षीय एक अन्य व्यक्ति को भी पकड़ा गया.

24 सितंबर तक विश्वविद्यालय में छुट्टी

वीडियो विवाद के बाद विश्वविद्यालय ने 24 सितंबर तक छुट्टी की घोषणा कर दी. जिसके बाद कई छात्रों को अपने घरों को लौटते देखा गया. कुछ अभिभावक भी परिसर से अपने बच्चों को वापस ले गए.

लापरवाही के आरोप में दो वार्डन को भी निलंबित

विश्वविद्यालय ने लापरवाही के आरोप में दो वार्डन को भी निलंबित कर दिया है. विश्वविद्यालय के सूत्रों ने कहा कि छात्रावास के समय जैसे कुछ मुद्दों को हल करने के लिए विद्यार्थियों और वरिष्ठ अधिकारियों की एक संयुक्त समिति का गठन किया गया है. यह कदम विद्यार्थियों के शौचालय क्षेत्र में अधिक गोपनीयता और छात्रावास के समय में छूट की मांग के बाद उठाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >