Mohali Firing: सेल्फी लेने पास आए और कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग, कबड्डी खिलाड़ी की मौत

Mohali Firing: पंजाब के मोहाली में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने एक टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए अपनी टीम के साथ पहुंचे एक कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हमलावर सेल्फी के बहाने खिलाड़ी के पास आए थे.

Mohali Firing: पंजाब के मोहाली में चल रहे एक कबड्डी मैच के दौरान  कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने एक कबड्डी खिलाड़ी को गोली मार कर हत्या कर दी. कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान अज्ञात हमलावर बोलेरो से आए थे. उन्होंने खिलाड़ी कंवर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलाचौरिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां शुरुआती इलाज के कुछ देर बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. राणा की हत्या की जिम्मेदारी दविंदर बम्बिहा गैंग ने ली है.फोर्टिस अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था.

सेल्फी लेने के बहाने पास आए हमलावर- चश्मदीद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरमनदीप सिंह हंस ने मीडिया को बताया कि हमलावरों की संख्या दो-तीन थी, जो घटना के बाद मौके से फरार हो गए. कुछ चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि हमलावर सेल्फी लेने के बहाने राणा के पास आए और उन्होंने थोड़ी ही देर में गोलीबारी शुरू कर दी. उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट खचाखच भरे मैदान में आयोजित किया जा रहा है, जहां शाम के मुकाबले के वितेजाओं को पुरस्कार वितरित करने के लिए एक प्रसिद्ध पंजाबी गायक के भी आने की उम्मीद थी. चश्मदीदों ने यह भी बताया कि जब राणा मैदान पर पहुंचे तो हमलावरों ने उन्हें रोक लिया और उनके साथ सेल्फी लेने का अनुरोध किया. एक चश्मदीद ने कहा- पहले हमें लगा कि पटाखे फोड़े जा रहे हैं. दर्शकों को डराने के लिए हमलावरों ने हवा में भी गोलियां चलाईं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >