श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में कुछ यूं पूजा करने पहुंचे पीएम मोदी, हाथी ने सूंड उठाकर दिया आशीर्वाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत साऊथ में भी किया जा रहा है. शनिवार को प्रधानमंत्री श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में प्रसिद्ध श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे. इसकी तस्वीर सामने आई है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पारंपरिक तमिल परिधान पहनकर यहां श्री रंगम में श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की जिसकी तस्वीर सामने आई है. प्रधानमंत्री मोदी ने तमिलनाडु के इस प्राचीन मंदिर में दर्शन के दौरान ‘वेष्टि’ (धोती) और ‘अंगवस्त्रम’ (शॉल) पहना था.

पीएम नरेंद्र मोदी ने भगवान विष्णु के मंदिर में पूजा-अर्चना की और हाथी को भोजन देकर आशीर्वाद लिया जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान श्री रंगनाथस्वामी के दर्शन किए. उन्हें मंदिर के पुजारियों ने ‘सदरी’ प्रदान की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैष्णव संत-गुरु श्री रामानुजाचार्य और श्री चक्रथाझवार को समर्पित कई ‘सन्नाधि’ (देवताओं के लिए अलग-अलग पूजास्थल) में प्रार्थना की. तमिल में इष्टदेव को रंगनाथर के नाम से जाना जाता है.

आपको बता दें कि श्रीरंगम मंदिर तमिलनाडु का एक प्राचीन वैष्णव मंदिर है और यह संगम युग का है. विभिन्न राजवंशों ने इस मंदिर का निर्माण और विस्तार किया.

प्राचीन वैष्णव मंदिर के निर्माण में चोल, पांड्या, होयसाल और विजयनगर साम्राज्य के राजाओं ने योगदान दिया है. श्रीरंगम मंदिर कावेरी और कोल्लीदम नदियों के संगम पर एक द्वीप पर स्थित है.

श्रीरंगम मंदिर को ‘बोलोगा वैकुंठम’ या ‘पृथ्वी पर वैकुंठम’ के नाम से भी जाना जाता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र शनिवार को चेन्नई से यहां पहुंचे और मंदिर जाते समय अपनी कार के पायदान पर खड़े होकर उन्होंने लोगों और बीजेपी के कार्यकर्ताओं की ओर हाथ हिलाकर उनका स्वागत किया.

Also Read: ‘हर हर मोदी…एवरी हाउस मोदी जी’! हाथी को खाना खिलाने के बाद रंगनाथस्वामी मंदिर में पूजा करने पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके बाद रामेश्वर के अरुल्मिगु रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >