Delhi Metro: मोदी सरकार ने 2 नए मेट्रो कॉरिडोर को मंजूरी दी, इन मार्गों पर दौड़ेगी रेल

Delhi Metro: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कई बड़ी फैसले लिए गए. जिसमें दो नए मेट्रो कॉरिडोर को कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दे दी है. बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, दिल्ली में देश का सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क बनकर तैयार है. 945 किलोमीटर का मेट्रो नेटवर्क आज देश में है और 919 किलोमीटर की मेट्रो लाइन पर काम चल रही है. आज दो नये कॉरिडोर को अनुमति मिली है.

Delhi Metro: अनुराग ठाकुर ने कहा, आज 2 नए मेट्रो कॉरिडोर को जो मंजूरी दी गई है, उसमें 8400 करोड़ रुपए व्यय होगा. लाजपत नगर से साकेत जी ब्लॉक तक करीब 8.4 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन होगी, इसमें 8 स्टेशन होंगे. दूसरी इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ तक है, ये करीब 12.4 किलोमीटर की मेट्रो लाइन होगी.

लाजपत नगर से साकेत जी ब्लॉक तक 8.4 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन सिल्वर, मैजेंटा, पिंक और वायलेट लाइनों को जोड़ेगा. यह पूरी तरह से एलिवेटेड होगा और इसमें 8 स्टेशन होंगे. जबकि इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ करीब 12.4 किलोमीटर की मेट्रो लाइन रेड, येलो, एयरपोर्ट लाइन, मैजेंटा, वॉयलेट और ब्लू लाइनों के साथ इंटरचेंज प्रदान करेगा. इसमें 10 स्टेशन होंगे. यह हरियाणा के बहादुरगढ़ क्षेत्र को उन्नत कनेक्टिविटी प्रदान करेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >