Mirage 2000 Fighter Jet: बालाकोट एयर स्ट्राइक में पाकिस्तान के छुड़ा दिए थे छक्के, जानें क्या है इसकी खासियत

मिराज 2000 लड़ाकू विमान की लंबाई 47.1 फिट होती है. जबकि ऊंचाई 17.1 फिट होती है. मिराज 2000 का वजन 7500 किलोग्राम है. जबकि इंधन के साथ इसकी वजन 13800 किलोग्राम हो जाता है. यह 2336 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से उड़ने की क्षमता रखता है.

26 फरवरी 2019 को भारतीय वायु सेना ने बालाकोट एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद के कई आतंकी कैंप को ध्यस्त कर दिया था. भारतीय सेना ने पुलवामा हमले में शहीद जवानों का बदला लिया था. भारत के इस ऑपरेशन में जिस लड़ाकू विमान ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया था, उसका नाम मिराज 2000 है. इस लड़ाकू विमान से पाकिस्तान खौफ खाता है. तो आइये इसकी खासियत के बारे में जानें.

मिराज 2000 की खासियत

मिराज 2000 लड़ाकू विमान की लंबाई 47.1 फिट होती है. जबकि ऊंचाई 17.1 फिट होती है. मिराज 2000 का वजन 7500 किलोग्राम है. जबकि इंधन के साथ इसकी वजन 13800 किलोग्राम हो जाता है. यह 2336 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से उड़ने की क्षमता रखता है. यह लड़ाकू विमान एक बार में 1550 किलोमीटर के क्षेत्र में उड़ान भर सकता है. मिराज 2000 को दुनिया के सबसे घातक फाइटर जेट में गिना जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें काफी मात्रा में हथियार लगाये जाते हैं. मिराज 2000 प्रति मिनट 125 राउंड फायर करने में सक्षम है. सबसे बड़ी बात है कि इसमें एक रडार लगा होता है, जो दुश्मनों के आते हुए विमानों, मिसाइलों और रॉकेट के बारे में जानकारी देता है.

‘कोबरा वारियर’ में मिराज 2000 शामिल

‘कोबरा वारियर’ में मिराज 2000 को शामिल किया गया है. यह एक नियमित अभ्यास है जिसकी मेजबानी ब्रिटेन करता है. इस अभ्यास का उद्देश्य भाग लेने वाले देशों को एक दूसरे के साथ और यूके के साथ काम करने के लिए आमंत्रित करना है. मिराज 2000 के साथ यहां भारतीय वायु सेना का होना अद्भुत है. ग्रुप कैप्टन एम गंगोला ने मिराज के बारे में बताया, यह वही फाइटर जेट है, जो बालाकोट ऑपरेशन में इस्तेमाल किया गया था. ये आधुनिक युद्ध के लिए बहुत सक्षम विमान हैं.

Also Read: भारत के जेम्स बांड अजित डोभाल, बालाकोट में एयरस्ट्राइक के मास्टरमाइंड से लेकर कई खुफिया मिशन को दे चुके हैं अंजाम

ब्रिटेन और भारतीय वायु सेना का संयुक्त अभ्यास जारी

ब्रिटेन में रॉयल एयर फोर्स के वैडिंगटन एयर फोर्स बेस में इस समय भारत और यूके के बीच संयुक्त अभ्यास जारी है. कोबरा वॉरियर में 145 वायु सैनिकों वाली भारतीय वायु सेना की एक टुकड़ी शामिल हुई है. यह अभ्यास 06 मार्च 2023 से लेकर 24 मार्च 2023 तक चलना है. कोबरा वारियर एक्सरसाइज एक बहुपक्षीय वायु सैन्य अभ्यास है, जिसमें फिनलैंड, स्वीडन, दक्षिण अफ्रीका, अमरीका और सिंगापुर की वायु सेनाएं भी रॉयल एयर फोर्स तथा भारतीय वायु सेना के साथ हिस्सा ले रही हैं. भारतीय वायु सेना इस वर्ष पांच मिराज 2000 लड़ाकू विमानों, दो सी-17 ग्लोबमास्टर III और एक आईएल-78 मिड एयर रिफ्यूलर विमान के साथ इस अभ्यास में भाग ले रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >