Coronavirus Lockdown : कोरोना से 24 घंटे में 49 मौतें, 1486 नये मामले आये सामने, यहां देखें क्‍या है राज्‍यों के हालात

कोरोना वायरस (Coronavirus Lockdown) के संक्रमण से पिछले 24 घंटों के दौरान 49 लोगों की मौत हो गयी है और इस दौरान संक्रमण के 1486 नये मामले सामने आये हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health and Family Welfare) ने यह जानकारी दी.

नयी दिल्ली : कोरोना वायरस के संक्रमण से पिछले 24 घंटों के दौरान 49 लोगों की मौत हो गयी है और इस दौरान संक्रमण के 1486 नये मामले सामने आये हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी.

मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार देश में कोरोना से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 20471 हो गयी है. हालांकि, उपचार के बाद स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़कर 3959 हो गयी है. यह आंकड़ा संक्रमण की चपेट में आये मरीजों का 19.34 प्रतिशत है. इस बीच कोरोना के खिलाफ देशव्यापी अभियान में अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं के रूप में कार्यरत चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए एक अध्यादेश जारी करने और इसके लिये महामारी अधिनियम 1897 में संशोधन करने के मंत्रालय के प्रस्ताव को केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी.

Also Read: लॉकडाउन के बीच मुजफ्फरपुर में बैंक ऑफ इंडिया से 13 लाख की लूट, हवाई फायरिंग कर चलते बने अपराधी

मंत्रालय ने स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को हरसंभव कारगर उपाय करने का निर्देश दिया है. साथ ही राज्य सरकारों से कहा गया है कि कोरोना संकट के कारण उपजी मौजूदा परिस्थितियों में चिकित्साकर्मियों की सेवाओं के महत्व को देखते हुये उन्हें विशिष्ट स्थान दिया जाये.

मंत्रालय ने राज्य सरकारों से इस अभियान में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों को बीमा सुरक्षा सहित अन्य सभी सहूलियतें भी देने को कहा है. मंत्रालय ने बताया कि सरकार ने देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के लक्षणों के आधार पर संभावित मरीजों का पता लगाने के लिये देशव्यापी स्तर पर एक ‘फोन सर्वेक्षण’ कराने की पहल की है.

Also Read: Coronavirus Lockdown : स्वास्थ्य कर्मियों पर हमला किया तो जाना पड़ेगा 7 साल तक के लिए जेल, भरना पड़ेगा भारी जुर्माना

राष्ट्रीय सूचना केन्द्र (एनआईसी) द्वारा किये जा रहे इस सर्वेक्षण में फोन नंबर 1921 से लोगों के मोबाइल फोन पर कॉल की जायेगी. मंत्रालय ने देश के नागरिकों से इस सर्वेक्षण में भागीदारी करने और सही प्रतियुत्तर (फीडबैक) देने की अपील करते हुये कहा कि इसमें सभी से कोरोना के लक्षणों के बारे में पूछा जायेगा. उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के लक्षण उभरे बिना ही संक्रमण के मामले सामने आने के बाद सरकार ने इस सर्वेक्षण के माध्यम से संभावित संक्रमितों की पहचान करने के लिये यह पहल की है.

मंत्रालय ने हालांकि, इस सर्वेक्षण की आड़ में मिलते जुलते फोन नंबरों से होने वाले फर्जी सर्वेक्षणों से बचने की सलाह देते हुये लोगों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि उनके फोन पर 1921 नंबर से ही कॉल की गयी है या नहीं. मंत्रालय ने राज्य सरकारों से भी इस सर्वेक्षण के बारे में लोगों को स्थानीय स्तर पर अवगत कराने के लिये कहा है.

Also Read: मिथुन चक्रवर्ती के पिता बसंत कुमार का निधन, लॉकडाउन में बेंगलुरू में फंसे हैं अभिनेता
राज्‍यों के आंकड़े इस प्रकार हैं

1. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह – 17 (संक्रमित), 11 (ठीक हुए)

2. आंध्र प्रदेश – 813 (संक्रमित), 120 (ठीक हुए), 24 की मौत

3. अरुणाचल प्रदेश – 1 संक्रमित, एक ठीक हुए.

4. असम – 35 संक्रमित, 19 ठीक हुए, 1 की मौत.

5. बिहार – 126 संक्रमित, 46 ठीक हुए, 2 की मौत.

6. चंडीगढ़ – 27 संक्रमित, 14 ठीक हुए.

7. छत्तीसगढ़ – 36 संक्रमित, 26 ठीक हुए.

8. दिल्ली – 2156 संक्रमित, 611 ठीक हुए, 47 की मौत हुई.

9. गोवा – 7 संक्रमित, 7 ठीक हुए.

10. गुजरात – 2272 संक्रमित, 144 ठीक हुए, 95 की मौत.

11. हरियाणा – 254 संक्रमित, 127 ठीक हुए, 3 की मौत हुई.

12. हिमाचल प्रदेश – 39 संक्रमित, 16 ठीक हुए, 1 की मौत.

13. जम्मू और कश्मीर 380 81 5

14. झारखंड – 45 संक्रमित, 3 की मौत.

15. कर्नाटक – 425 संक्रमित, 129 ठीक हुए, 17 की मौत.

16. केरल – 427 संक्रमित, 323 हुए ठीक हुए, 3 की मौत.

17. लद्दाख – 18 संक्रमित, 14 हुए ठीक.

18. मध्य प्रदेश – 1592 संक्रमित, 148 ठीक हुए, 80 की मौत.

19. महाराष्ट्र – 5221 संक्रमित, 722 ठीक हुए, 251 की हुई मौत.

20. मणिपुर – 2 संक्रमित, 2 हुए ठीक.

21. मेघालय – 12 संक्रमित, 1 की मौत.

22. मिज़ोरम – 1 संक्रमित

23. ओडिशा – 82 संक्रमित, 30 ठीक हुए, 1 की मौत.

24. पुडुचेरी – 7 संक्रिमत, 3 ठीक हुए.

25. पंजाब – 251 संक्रमित, 49 ठीक हुए, 16 की मौत.

26. राजस्थान – 1801 संक्रमित, 230 ठीक हुए, 25 की मौत.

27. तमिलनाडु – 1596 संक्रमित, 635 ठीक हुए, 18 की मौत.

28. तेलंगाना – 945 संक्रमित, 194 ठीक हुए, 23 की मौत.

29. त्रिपुरा – 2 संक्रमित, 1 ठीक हुए.

30. उत्तराखंड – 46 संक्रमित, 19 ठीक हुए.

31. उत्तर प्रदेश – 1412 संक्रमित, 165 ठीक हुए, 21 की मौत.

32. पश्चिम बंगाल – 423 संक्रमित, 73 ठीक हुए, 15 की मौत.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ArbindKumar Mishra

Published by: Prabhat Khabar

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >