“घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को शुरू करने पर फिलहाल कोई फैसला नहीं” : हरदीप सिंह पुरी

कोरोना वायसर के प्रकोप से बचने के लिए देशभर में लॉकडाउन किया गया है. इसके कारण बस, रेल एवं हवाई सेवाएं भी हंद हैं. हजारों लोग देश के कई हिस्सों में सिर्फ इसलिए फंसे हैं क्योंकि घर आने के लिए उनके पास साधन का आभाव है.

नई दिल्ली : कोरोना वायसर के प्रकोप से बचने के लिए देशभर में लॉकडाउन किया गया है. इसके कारण बस, रेल एवं हवाई सेवाएं भी हंद हैं. हजारों लोग देश के कई हिस्सों में सिर्फ इसलिए फंसे हैं क्योंकि घर आने के लिए उनके पास साधन का आभाव है.

नागरिक उड्डयन मंत्री मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को एयरलाइनों को सलाह दी की वे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ान सेवाएं शुरू करने पर सरकार के फैसला लेने के बाद ही टिकटों की बुकिंग शुरू करें. पुरी ने ट्वीट के द्वारा कहा की , ‘नागर विमानन मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि घरेलू या अंतरराष्ट्रीय परिचालन शुरू करने के लिए अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है.’

इससे पहले जब 14 अप्रैल तक लॉकडाउन का एलान किया गया था तो एयर इंडिया ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह के फ्लाइट्स का परिचालन बंद कर दिया था. अब इसे बढ़ाकर 3 मई तक किया जा चुका है. ऐसे में एयर इंडिया ने चार मई से कुछ चुनिंदा घरेलू और 1 जून से अंतरराष्ट्रीय रूट के लिए बुकिंग चालू करने का फैसला किया. लेकिन अब सरकार ने इस पर अपना पक्ष साफ कर दिया है.

कोरोना वायरस महामारी के सामुदायिक फैलाव को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने 25 मार्च को 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की थी, जिसे 19 दिन और बढ़ाकर तीन मई तक कर दिया गया. इस दौरान देश में सभी तरह के सार्वजनिक परिवहन, रेलमार्ग और हवाई मार्ग ये यात्रा पर प्रतिबंध रहा. सिर्फ अनिवार्य और आकस्मिक सेवाओं की आवाजाही को ही इस दौरान अनुमति रही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >