देश में 95 करोड़ कोविड वैक्सीन देने का लक्ष्य पूरा हुआ, मनसुख मंडाविया ने कही ये बड़ी बात...

मनसुख मंडाविया ने ट्‌वीट किया है कि हम जल्दी ही 100 करोड़ कोविड वैक्सीन के लक्ष्य को हासिल कर लेंगे. इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए जल्दी से टीका लगवाएं और अपने दोस्तों और परिजनों को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करें.

भारत में अबतक 95 करोड़ कोविड वैक्सीन का डोज दिया जा चुका है. यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्‌वीट कर दी है. उन्होंने ट्‌वीट किया कि देश में दुनिया का सबसे बड़ा सफल टीकाकरण अभियान जोरों पर है और अबतक 95 करोड़ कोविड वैक्सीन दिया जा चुका है.

Also Read: Sputnik Light : भारत में निर्मित स्पूतनिक लाइट वैक्सीन की 40 लाख डोज को केंद्र ने निर्यात की अनुमति दी

मनसुख मंडाविया ने ट्‌वीट किया है कि हम जल्दी ही 100 करोड़ कोविड वैक्सीन के लक्ष्य को हासिल कर लेंगे. इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए जल्दी से टीका लगवाएं और अपने दोस्तों और परिजनों को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करें.

कोरोना पर लगाम कसने के लिए सरकार ने वैक्सीनेशन पर जोर दिया है . आने वाले त्योहारों के मद्देनजर सरकार ने तीन महीने तक सावधान रहने की जरूरत पर बल दिया है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना प्रोटोकाॅल के पालन पर जोर दिया है ताकि त्योहारों के दौरान कोरोना वायरस का प्रसार ना हो.

Posted By : Rajneesh Anand

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >