Encroachment Survey: क्या जामा मस्जिद इलाके में भी गरजेगा बुलडोजर? मंत्री आशीष सूद ने कही यह बात

Encroachment Survey: दिल्ली स्थित जामा मस्जिद के आसपास के इलाकों पर अतिक्रमण का सर्वेक्षण होगा. दिल्ली हाईकोर्ट ने एमसीडी को सर्वे कराने का आदेश दिया है. कोर्ट ने कहा कि अगर अतिक्रमण है तो उसे एमसीडी हटाए.

Encroachment Survey: दिल्ली हाई कोर्ट की ओर से जामा मस्जिद के आसपास अतिक्रमण हटाने के लिए एमसीडी को सर्वेक्षण कराने का आदेश दिया गया है. कोर्ट के इस आदेश पर दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने कहा कि उन्हें जो सूचना मिली है उसके अनुसार जामा मस्जिद क्षेत्र के कुछ गैर-सरकारी संगठनों ने अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ अदालत में याचिका दायर की थी. इस पर गौर करते हुए अदालत ने संबंधित एजेंसियों को सर्वेक्षण कराने और अगले दो महीनों में अतिक्रमण हटाने के लिए कार्रवाई करने का आदेश दिया है. उन्होंने कहा कि यह उस क्षेत्र के लोगों के लिए स्वागत करने योग्य बात है, क्योंकि इससे सड़कें चौड़ी होंगी. मंत्री आशीष सूद ने कहा कि कोर्ट के आदेश को राजनीतिक नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए.

जामा मस्जिद के आस-पास के इलाकों में चलेगा बुलडोजर?

दिल्ली हाईकोर्ट ने अपने एक निर्देश में दिल्ली नगर निगम (MCD) को अगले दो महीने के अंदर अतिक्रमण का सर्वे करने को कहा है. कोर्ट ने यह भी कहा कि अतिक्रमण है तो उसे हटाया जाए. ऐसे में संभावना जग रही है कि आगामी दिनों में दिल्ली के जामा मस्जिद के आस-पास के इलाकों में भी एमसीडी का बुलडोजर चल सकता है. जामा मस्जिद के आस-पास के इलाकों पर काफी अतिक्रमण है. अक्सर अतिक्रमण के कारण सड़कों पर वाहनों का जाम लगा रहता है.

तुर्कमान गेट के पास किया गया था पथराव

इससे पहले बुधवार (7 जनवरी) को तुर्कमान गेट के पास एक अवैध कब्जा हटाने गई एमसीडी की टीम पर लोगों ने पथराव किया था. स्थानीय लोगों ने पुलिस और एमसीडी कर्मचारियों पर बोतल और पत्थर फेंके थे. मजबूरन पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े. हंगामे में कुछ पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई थी. इसके बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है.

11 लोगों को किया गया गिरफ्तार

फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास पत्थरबाजी की घटना को लेकर पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. घटना वाले दिन पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था, इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य छह लोगों को गिरफ्तार किया. पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है.

Also Read: Video: दिल्ली में मस्जिद के पास हुई पत्थरबाजी मामले में 11 लोग गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किया वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >