अमृत कलश यात्रा का समापन समारोह, बोले पीएम मोदी- 'नए संकल्प का शुभारंभ', विकसित भारत बनाने का लक्ष्य

मेरी माटी मेरा देश-अमृत कलश यात्रा के समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक ओर जहां हम एक कार्यक्रम का समापन कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर यह नए संकल्प की शुरुआत है. 21वीं सदी में 'मेरा भारत युवा' संगठन देश के विकास में बड़ी भूमिका निभाएगा.

PM Modi News: मेरी माटी मेरा देश-अमृत कलश यात्रा के समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि एक तरफ जहां हम आज एक महा उत्सव का समापन कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ एक नए संकल्प का शुभारंभ भी कर रहे हैं.  प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं के लिए मेरा युवा भारत मंच की शुरुआत भी की. अमृत महोत्सव स्मारक, अमृत वाटिका का डिजिटल तरीके से शिलान्यास किया. पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी में राष्ट्र निर्माण के लिए मेरा भारत युवा संगठन बहुत बड़ी भूमिका निभाने वाला है. पीएम मोदी ने कहा कि जिस तरह दांडी यात्रा लोगों को एकसाथ लायी थी, उसी तरह आजादी के अमृत महोत्सव ने लोगों की भागीदारी के लिहाज से नया इतिहास बनाया है.

1,000 दिन का यह उत्सव जन आंदोलन बन गया- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के समापन पर मंगलवार को कहा कि करीब 1,000 दिन का यह उत्सव जन आंदोलन बन गया और इस दरम्यान भारत ने पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने तथा महिला आरक्षण विधेयक पारित होने जैसी कई उपलब्धियां हासिल की.उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम ने लाखों परिवारों और गांवों को याद दिलाया कि स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भी भूमिका थी क्योंकि इसमें उन गुमनाम नायकों को श्रद्धांजलि दी गई जिनके नाम पर अब स्मारक बनाए गए हैं, भले ही उनका इतिहास की किताबों में उल्लेख न किया गया हो.

पवित्र मिट्टी का पीएम मोदी ने लगाया तिलक

वहीं, पीएम मोदी ने देश के विभिन्न हिस्सों से लाई गई मिट्टी को एक विशालकाय अमृत कलश में अर्पित किया और उसका तिलक भी लगाया. राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधियों की ओर से एक भारत-श्रेष्‍ठ भारत की भावना को प्रतिबिंबित करते हुए विभिन्न हिस्सों की मिट्टी दिल्ली लाई गई है. पीएम मोदी ने 2047 तक भारत को एक पूर्ण विकसित देश बनाने का संकल्प दोहराया और युवाओं से इस दिशा में काम करने का आग्रह भी किया.

कार्यक्रम के दौरान मौजूद सभी लोगों ने मिट्टी की पोटली हाथ में लेकर, पिछले स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी की ओर से किए गए पंच प्रणों के आह्वान के अनुरूप भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने, गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेंकने और देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करने की शपथ ली.

भाषा इनपुट से साभार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >