राशन कार्ड की सारी डिटेल मोबाइल पर, उमंग एप में आया ‘मेरा राशन’ फीचर

Mera Ration on Umang App: अब राशन लेने के लिए राशन कार्ड लेकर जाने की जरूरत नहीं है. सरकार ने अब ‘उमंग एप’ के ‘मेरा राशन’ फीचर के जरिए ही उपलब्ध करा दी है. इसकी मदद से आप सरकार की ओर से मिलने वाले राशन से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

Mera Ration on Umang App: डिजिटल इंडिया की दिशा में सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है. अब ‘ऑल-इन-वन उमंग ऐप’ में ‘मेरा राशन’ फीचर जोड़ दिया गया है. इस नई सुविधा से देश के करीब 20 करोड़ राशन कार्ड धारकों और लगभग 81.35 करोड़ लोगों को फायदा होगा. अब लोगों को राशन कार्ड से जुड़ी जानकारी के लिए सरकारी दफ्तर या राशन की दुकान के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. वे अपने मोबाइल फोन से ही राशन कार्ड की पूरी जानकारी आसानी से देख सकेंगे.

मोबाइल पर मिलेगी राशन की पूरी जानकारी

‘मेरा राशन’ फीचर की मदद से लोग यह जान सकेंगे कि उनके हिस्से में कितना राशन उपलब्ध है और उन्होंने आखिरी बार कब राशन लिया था. इस सुविधा से लाभार्थी अपने राशन से जुड़ी जानकारी तुरंत मोबाइल पर देख सकेंगे. इससे लोगों को साफ-साफ पता चलेगा कि उन्हें कितना राशन मिलना चाहिए और किसी तरह की गड़बड़ी होने की संभावना भी कम होगी. इसके जरिए साथ ही लोग अपने अधिकारों के बारे में ज्यादा जागरूक हो पाएंगे.

‘एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड’ योजना को मिलेगा बल

सरकार का यह कदम ‘एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड’ योजना को और मजबूत करेगा. इस योजना के तहत राशन कार्ड धारक देश के किसी भी राज्य में जाकर अपना राशन ले सकते हैं. नया फीचर इस प्रक्रिया को और आसान बना देगा. खासकर प्रवासी मजदूरों के लिए यह सुविधा काफी फायदेमंद होगी, क्योंकि वे दूसरे शहर में जाकर भी आसानी से अपने राशन से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे.

जीपीएस से मिलेगी नजदीकी राशन दुकान की जानकारी

इस ऐप की मदद से लोग जीपीएस के जरिए अपने आसपास की राशन दुकानों का पता भी लगा सकेंगे. इससे उन्हें अपने घर के पास की उचित मूल्य की दुकान तक पहुंचने में आसानी होगी. इसके अलावा देशभर में करीब 5.33 लाख राशन दुकानों पर ई-पॉस मशीनें लगाई जा चुकी हैं. इन मशीनों के जरिए राशन देने का डेटा सीधे सिस्टम में दर्ज हो जाता है, जिससे पूरी प्रक्रिया ज्यादा साफ और पारदर्शी हो जाती है.

ये भी पढ़ें:- 15 साल का इंतजार और एक फोन कॉल ने ड्राइवर को बना दिया ₹10 करोड़ का मालिक!

राशन में गड़बड़ी पर लगेगी रोक

सरकार का मानना है कि ‘मेरा राशन’ फीचर से राशन वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ेगी और गड़बड़ी पर काफी हद तक रोक लगेगी. अब लोग खुद अपने मोबाइल पर देख सकेंगे कि उन्हें कितना राशन मिला है. इससे गलत तरीके से राशन देने या राशन में कटौती जैसी शिकायतें कम होंगी. कुल मिलाकर, यह पहल डिजिटल तकनीक के जरिए सरकारी योजनाओं को लोगों तक बेहतर तरीके से पहुंचाने का एक अहम कदम है. इससे लोगों को सुविधा मिलेगी और सार्वजनिक वितरण प्रणाली भी ज्यादा मजबूत और पारदर्शी बनाया जा सकेगा.

फोन पर उमंग ऐप पर ‘मेरा राशन’ फीचर का इस्तेमाल ऐसे करें

  • सबसे पहले गूगल प्ले एप से मोबाइल में UMANG ऐप डाउनलोड करें.
  • एप पर मोबाइल नंबर और OTP से लॉग-इन करें.
  • ऐप के सर्च बार में ‘मेरा राशन’ सर्च करें.
  • राशन कार्ड नंबर या आधार नंबर वाले ऑप्शन में अपनी डिटेल दर्ज करें.
  • इसके बाद मोबाइल पर राशन से जुड़ी पूरी जानकारी देख सकते हैं.
  • अगर राशन कार्ड नंबर भूल गए हैं, तो आप आधार कार्ड से भी जानकारी निकाल सकते हैं.

ये भी पढ़ें:- बिहार में सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी पूरी, इस महीने नई सरकार ले सकती है फैसला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >