जानें कौन है वह मुस्लिम शख्स, जिसने अयोध्या में की पीएम मोदी पर फूलों की बारिश, बाबरी केस है खास कनेक्शन

बाबरी मस्जिद के मुख्य पक्षकार रहे दिवंगत हामिद अंसारी के पुत्र इकबाल अंसारी ने अपने परिजनों के साथ अयोध्या में पांजी टोला के सामने अपने घर के सामने मोदी पर पुष्प वर्षा की. इकबाल अंसारी ने कहा कि वो सबके प्रधानमंत्री हैं, उनके कार्यकाल में अयोध्या में विकास हुआ.

अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अयोध्या में 5 घंटे से अधिक समय बिताया. इस दौरान उन्होंने रोड शो किया और विशाल जनसभा को संबोधित भी किया. पीएम मोदी ने अयोध्या रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट का उद्घाटन किया. पीएम मोदी जब रोड शो कर रहे थे, तो सड़क के दोनों छोर पर उनकी एक झलक पाने के लिए कतार में लोग घंटों खड़े थे. लोगों ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरान एक मुस्लिम शख्स ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. शख्स ने रोड शो के दौरान पीएम मोदी पर फूलों की बरसात की. जिसके बारे में लोग उस मुस्लिम शख्स के बारे में जानना चाह रहे हैं.

पीएम मोदी पर फूलों की बरसात करने का वाला शख्स कौन

अयोध्या दौरे में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोड शो कर रहे थे, तब एक अनोखा नजारा देखने को मिला. सड़क के दोनों ओर हजारों की संख्या में लोग पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया. उसी भिड़ में एक मुस्लिम शख्स प्रधानमंत्री पर फूलों की बरसात करते नजर आए. दरअसल वह शख्स कोई और नहीं बल्कि इकबाल अंसारी थे. इकबाल बाबरी मस्जिद मामले के मुख्य पक्षकार हाशिम अंसारी के बेटे हैं. पीएम मोदी के स्वागत के लिए वह हाथ पर फूलों की माला लिए घंटों लाइन में खड़े थे.

Also Read: PM Modi in Ayodhya: 22 जनवरी को श्रीराम ज्योति जलाएं देशवासी, पीएम नरेंद्र मोदी ने अयोध्या से किया आह्वान

जो अयोध्या आता है वो हमारा मेहमान है : इकबाल अंसारी

बाबरी मस्जिद के मुख्य पक्षकार रहे दिवंगत हामिद अंसारी के पुत्र इकबाल अंसारी ने अपने परिजनों के साथ अयोध्या में पांजी टोला के सामने अपने घर के सामने मोदी पर पुष्प वर्षा की. इकबाल अंसारी ने कहा कि वो सबके प्रधानमंत्री हैं, उनके कार्यकाल में अयोध्या में विकास हुआ. पूरे समाज ने मोदी का स्वागत किया, उनका फूल बरसाकर स्वागत किया और जो अयोध्या आता है वो हमारा मेहमान है.

लोगों का उत्साह देखकर खुद को रोक नहीं पाये पीएम मोदी

अयोध्या पहुंचने के बाद मोदी हवाई अड्डे से ही एक रोड शो पर निकले. इस दौरान सड़क के दोनों ओर हजारों लोगों की भीड़ प्रधानमंत्री की एक झलक पाने को बेताब दिखी. मोदी का कारवां रेलवे स्टेशन की ओर बढ़ा. सुरक्षाकर्मियों से घिरे मोदी सड़कों के दोनों ओर उमड़े लोगों का उत्साह देखकर खुद को रोक नहीं पाये और अपने वाहन का दरवाजा खोला और हाथ हिलाकर उत्साहित जनता का अभिवादन किया. फिर वह वाहन पर खड़े होकर ही लोगों के अभिवादन का जवाब देते नजर आए. लोग उनके काफिले पर पुष्प वर्षा कर रहे थे. मोदी ने सफेद कुर्ता, सदरी और पहना हुआ था और नीले रंग का एक दुशाला ले रखा था. रोड शो के रास्ते में बीच-बीच में साधु संत भी अलग-अलग मंचों से उनका स्वागत करते देखे गये.

भारत के जन-जन का मैं पुजारी हूं : मोदी

प्रधानमंत्री शहर में एक पुनर्निर्मित रेलवे स्टेशन और एक हवाई अड्डे का उद्घाटन करने के बाद एक सार्वजनिक जनसभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि विकास और विरासत की ताकत देश को आगे ले जाएगी. सदियों से राम से जुड़ा और राम जन्मभूमि आंदोलन के बाद से आधुनिक राजनीति के केंद्र में रहा फूलों से सजा मंदिरों का शहर लोगों की निगाहों के केंद्र में था. मोदी ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, पूरी दुनिया 22 जनवरी को इस ऐतिहासिक क्षण का बेसब्री से इंतजार कर रही है. ऐसे में अयोध्यावासियों में ‘अति-उत्साह’ काफी स्वाभाविक है. भारत की मिट्टी के कण-कण और भारत के जन-जन का मैं पुजारी हूं और मैं भी आपकी तरह उतना ही उत्सुक हूं. हम सभी का ये उत्साह, ये उमंग अयोध्या की सड़कों पर भी पूरी तरह नजर आ रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >