Delhi MCD Election 2022: एमसीडी चुनाव में करीब 50 फीसदी मतदान, EVM में कैद हुई उम्मीदवारों की किस्मत

Delhi MCD Election 2022 Updates in Hindi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हाल ही में परिसीमन के बाद आज पहले निकाय चुनाव के लिए लोग मतदान कर रहे हैं. पूरी दिल्ली में 13,638 पोलिंग बूथ बनाये गये हैं. कुल 56 हजार ईवीएम का इस्तेमाल किया जा रहा है. यहां कुल 250 वार्ड में वोटिंग होनी है. चुनाव के मद्देनजर रविवार को यानी आज राष्ट्रीय राजधानी में सभी खुदरा और थोक बाजार बंद हैं. इसके बारे में चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज ने इसके बारे में जानकारी दी है. मतदान के पल पल की खबर के लिए बनें रहें हमारे साथ..

Live Updates
2:48 AM. 5 Dec 22 9:18 PM. 4 Dec

50 फीसदी मतदान

दिल्ली एमसीडी चुनाव को लेकर राज्य चुनाव आयोग ने कहा है कि सभी 250 वार्डों में शाम साढ़े पांच बजे तक लगभग 50 फीसदी मतदान हुआ.

11:52 PM. 4 Dec 22 6:22 PM. 4 Dec

शाम 4 बजे तक 45 फीसदी मतदान

राज्य चुनाव आयोग ने बताया कि दिल्ली एमसीडी चुनाव में सभी 250 वार्डों में शाम 4 बजे तक लगभग 45 फीसदी मतदान हुआ है.

11:52 PM. 4 Dec 22 6:22 PM. 4 Dec

एमसीडी चुनाव का बहिष्कार

दिल्ली के उत्तर पश्चिम जिले के कटेवारा गांव के लोगों ने एमसीडी चुनाव का बहिष्कार किया है. लोगों का कहना है कि गांव में उचित सड़क, नालियां जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण उन्होंने एमसीडी चुनाव का बहिष्कार किया है. उनका कहना है कि जब तक अधिकारी हमारी शिकायत नहीं सुनेंगे, हम वोट नहीं देंगे.

11:52 PM. 4 Dec 22 6:22 PM. 4 Dec

जारी है मतदान

दिल्ली में नगर निगम चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है. दोपहर 2 बजे तक करीब 30 फीसदी मतदान हो चुका है. चुनाव में मुख्य तौर पर भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है. एमसीडी के 250 वार्ड के लिए हो रहे चुनाव में 1.45 करोड़ से अधिक मतदाता हिस्सा ले रहे हैं.

8:04 PM. 4 Dec 22 2:34 PM. 4 Dec

दो बजे तक 29.87 फीसदी मतदान

दोपहर दो बजे तक 29.87 फीसदी मतदान हो चुका है. सुबह में लोगों की कतार नजर आ रही थी. लोग अभी भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंच रहे हैं.

8:04 PM. 4 Dec 22 2:34 PM. 4 Dec

भाजपा और ‘आप’ आमने-सामने

दिल्ली नगर निगम की 250 सीटों के लिए मतदान जारी है. इसी बीच राजनीति गरमाती नजर आ रही है. भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों ने ही वोटर लिस्ट से अपने समर्थकों के नाम गायब होने का की बात उठायी है. भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि हमारे करीब एक हजार समर्थकों के वोट काटने का काम किया गया है, तो वहीं डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि कई लोगों के नाम वोटर लिस्ट से गायब हैं जो एक साजिश के तहत किया गया है.

मुख्य बातें

Delhi MCD Election 2022 Updates in Hindi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हाल ही में परिसीमन के बाद आज पहले निकाय चुनाव के लिए लोग मतदान कर रहे हैं. पूरी दिल्ली में 13,638 पोलिंग बूथ बनाये गये हैं. कुल 56 हजार ईवीएम का इस्तेमाल किया जा रहा है. यहां कुल 250 वार्ड में वोटिंग होनी है. चुनाव के मद्देनजर रविवार को यानी आज राष्ट्रीय राजधानी में सभी खुदरा और थोक बाजार बंद हैं. इसके बारे में चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज ने इसके बारे में जानकारी दी है. मतदान के पल पल की खबर के लिए बनें रहें हमारे साथ..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >