Weather Forecast today Live Update : बिहार में शीत लहर जारी,दिल्ली में छाया घना कोहरा,जानें झारखंड-यूपी सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast today Live Update : उत्तर भारत (north India weather) के अधिकतर हिस्सों में कड़ाके की सर्दी (severe cold wave) जारी है एवं कोहरा (FOG,Cold Wave) भी छाया नजर आ रहा है. वहीं कश्मीर और हिमाचल के ज्यादातर इलाकों में पारा शून्य से नीचे दर्ज(Minimum Temperature) किया गया है. दिल्ली (delhi weather), हरियाणा, उत्तर प्रदेश (UP Weather) के कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ चुका है. इस बीच मौसम विभाग ने अभी और सर्दी बढ़ने का अलर्ट (IMD Alert) जारी किया है. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR, Uttar Pradesh, West Bengal,Jharkhand,bihar,Madhya pradesh Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
11:37 PM. 24 Dec 20 6:07 PM. 24 Dec

सुबह साढ़े पांच से आठ बजे के बीच दृश्यता घटकर 100 मीटर

दिल्ली मौसम विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केन्द्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि पालम इलाके में छाये घने कोहरे के कारण सुबह साढ़े पांच से आठ बजे के बीच दृश्यता घटकर 100 मीटर रह गई. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शून्य से 50 मीटर के बीच दृश्यता होने पर कोहरा ‘बेहद घना’ , 51 से 200 मीटर के बीच ‘घना’, 201 से 500 के मीटर के बीच ‘मध्यम’ और 501 से 1000 के बीच दृश्यता होने पर कोहरे को ‘हल्का’ माना जाता है. बिहार में शीत लहर जारी से जुड़ी हर Latest News in Hindi से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.

6:12 PM. 24 Dec 20 12:42 PM. 24 Dec

दिल्ली में छाया घना कोहरा

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि दिल्ली में घना कोहरा छाने से गुरुवार सुबह कई इलाकों में दृश्यता घटकर 100 मीटर रह गई. सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

6:12 PM. 24 Dec 20 12:42 PM. 24 Dec

बिहार में सातवें दिन भी शीत लहर जारी

बिहार में सातवें दिन भी शीत लहर जारी है. अभी शीत लहर खत्म होने के आसार दूर दूर तक नहीं दिख रहे हैं. बुधवार से पछिया और उत्तर पछिया हवा फिर से बहने लगी.

6:12 PM. 24 Dec 20 12:42 PM. 24 Dec

सुबह घना कोहरा छाया रहा

राजधानी दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा. सुबह की सैर पर निकले एक व्यक्ति ने बताया, दिल्ली में 2-3 दिन से ज़्यादा ठंड महसूस हो रही है और तापमान भी काफी गिर गया है. कोहरे की वजह से विज़िबिलिटी काफी कम हो गई है जिसकी वजह से गाड़ी चलाने में दिक्कत हो रही है.

6:12 PM. 24 Dec 20 12:42 PM. 24 Dec

असम में भूकंप के झटके

असम में भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं. इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.0 रही.

6:12 PM. 24 Dec 20 12:42 PM. 24 Dec

झारखंड का मौसम

झारखंड की राजधानी रांची के न्यूनतम तापमान में लगातार जारी गिरावट बुधवार से थमता नजर आया. गुरुवार को आसमान में बादल नजर आ रहे हैं जिससे तापमान में बढोतरी है. मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, अगले दो दिनों में रांची के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है.

मुख्य बातें

Weather Forecast today Live Update : उत्तर भारत (north India weather) के अधिकतर हिस्सों में कड़ाके की सर्दी (severe cold wave) जारी है एवं कोहरा (FOG,Cold Wave) भी छाया नजर आ रहा है. वहीं कश्मीर और हिमाचल के ज्यादातर इलाकों में पारा शून्य से नीचे दर्ज(Minimum Temperature) किया गया है. दिल्ली (delhi weather), हरियाणा, उत्तर प्रदेश (UP Weather) के कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ चुका है. इस बीच मौसम विभाग ने अभी और सर्दी बढ़ने का अलर्ट (IMD Alert) जारी किया है. मौसम से जुड़ी (Delhi NCR, Uttar Pradesh, West Bengal,Jharkhand,bihar,Madhya pradesh Weather updates) हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >