Mausam Ki Jankari: कश्मीर और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी, उत्तर भारत में बारिश और ठंड का प्रकोप

Mausam Ki Jankari Heavy snowfall : जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी हो रही है. जबकि उत्तर भारत में बारिश और ठंड का प्रकोप देखा जा रहा है.

Mausam Ki Jankari Heavy snowfall: कश्मीर और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी का दौर जारी है. दक्षिण कश्मीर के मैदानी इलाकों में भारी से बहुत भारी बर्फबारी, जबकि कश्मीर के मैदानी इलाकों में मध्यम बर्फबारी हुई है. उत्तराखंड में ऊंचाई वाले स्थानों पर भारी हिमपात हो रही है. जबकि कई इलाकों में रुक रुक कर बारिश हो रही है. जिससे पूरे राज्य में ठंड बढ़ गई.

29 दिसंबर से उत्तर भारत में शीत लहर

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के कुछ स्थानों में 29 दिसंबर से शीत लहर शुरू होने की संभावना है.

पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में घने कोहरे की संभावना

पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, राजस्थान के अलग-अलग स्थानों में 30 दिसंबर तक देर रात/सुबह के दौरान घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी, हवाई, रेल और सड़क यातायात बाधित, देखें तस्वीरें और Video

हिमाचल प्रदेश में 31 दिसंबर तक भीषण शीत लहर की संभावना

हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों में 30 और 31 दिसंबर को शीत लहर से लेकर भीषण शीत लहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: गुलमर्ग में फंसे 68 पर्यटकों का भारतीय सेना ने किया रेस्क्यू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >