तमिलनाडु: धर्मपुरी में पटाखा गोदाम में भीषण आग, दो की मौत एक घायल, सीएम स्टालिन ने की मुआवजे की घोषणा
पटाखों की गोदाम में आग लगने से दो लोगों की मौत के बाद इलाके में सन्नाटा पसर गया है. एक शख्स को हादसे से बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, घटना के बाद तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने मृतक के परिवारों को 3 लाख रुपये और घायलों के लिए 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है.
तमिलनाडु: धर्मपुरी में पटाखा गोदाम में भीषण आग, दो की मौत एक घायल, सीएम स्टालिन ने की मुआवजे की घोषणा
तमिलनाडु के धर्मपुरी से बड़ी खबर आ रही है. बताया जा रहा है कि जिले के नगरसमपट्टी के पास पटाखों के गोदाम में आग लग गई है. आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई है. वहीं, एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया है. वहीं, आग की सूचना के बाद मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई है. पुलिस गोदाम में आग कैसे लगी इसकी जांच कर रही है.
सीएम स्टालिन ने की मुआवजे की घोषणा: वहीं, पटाखों की गोदाम में आग लगने से दो लोगों की मौत के बाद इलाके में सन्नाटा पसर गया है. एक शख्स को हादसे से बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, घटना के बाद तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने मृतक के परिवारों को 3 लाख रुपये और घायलों के लिए 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है.
12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.