Mann Ki Baat: 'मन की बात' में देश से लोकल खिलौना बनाने की अपील, पढ़ें- और क्या क्या बोल रहे पीएम मोदी

Mann Ki Baat, Mann Ki Baat LIVE, Pm narendra modi live updates : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देश-विदेश के लोगों से अपने विचार साझा कर रहे हैं. यह इस मासिक रेडियो कार्यक्रम की 68वीं कड़ी है. इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने 26 जुलाई को 'मन की बात' कार्यक्रम के 67 वें संस्करण के तहत देश को संबोधित किया था. पीएम मोदी कोरोना संकट के बीच अनलॉक 4 को लेकर अपनी बात लोगों से साझा कर रहे हैं. क्योंकि केंद्र सरकार ने अनलॉक-4 की गाइडलाइंस में 7 सितंबर से मेट्रो सेवा बहाल करने की मंजूरी दी है. 21 सितंबर से धार्मिक आयोजन में 100 लोगों के शामिल होने की भी इजाजत दी गई है. मन की बात कार्यक्रम से जुड़े हर अपडेट के लिए बनें रहे हमारे साथ..

Live Updates
11:48 AM. 30 Aug 20 11:48 AM. 30 Aug

भारतीयों के इनोवेशन और सॉल्यूशन देने की क्षमता

पीएम मोदी ने अंत में कहा कि शिक्षक और छात्र मिलकर नया कर रहे हैं. नई शिक्षा नीति के जरिये इसमें अहम भूमिका निभाएंगे. पीएम मोदी ने कहा कि भारतीयों के इनोवेशन और सॉल्यूशन देने की क्षमता का लोहा हर कोई मानता है और जब समर्पण भाव हो, संवेदना हो तो ये शक्ति असीम बन जाती है. हमारे यहां के बच्चे, हमारे विद्यार्थी, अपनी पूरी क्षमता दिखा पाएं, अपना सामर्थ्य दिखा पाएं, इसमें बहुत बड़ी भूमिका पोषण की भी होती है. उन्होंने कहा कि यह बहुत आवश्यक है कि हमारी आज की पीढ़ी, हमारे विद्यार्थी, आज़ादी की जंग हमारे देश के नायकों से परिचित रहे, उसे उतना ही महसूस करे. अपने जिले से, अपने क्षेत्र में, आज़ादी के आन्दोलन के समय क्या हुआ, कैसे हुआ, कौन शहीद हुआ, कौन कितने समय तक देश के लिए ज़ेल में रहा.

11:48 AM. 30 Aug 20 11:48 AM. 30 Aug

किसी शिक्षक की याद

पीएम मोदी ने कहा कि कुछ दिनों बाद, पांच सितम्बर को हम शिक्षक दिवस मनायेगें. हम सब जब अपने जीवन की सफलताओं को अपनी जीवन यात्रा को देखते है तो हमें अपने किसी न किसी शिक्षक की याद अवश्य आती है.

11:48 AM. 30 Aug 20 11:48 AM. 30 Aug

श्वान देते देश के लिये अपना बलिदान

पीएम मोदी ने कहा कि ये खबर है हमारे सुरक्षाबलों के दो जांबाज किरदारों की. एक है सोफी और दूसरी विदा. सोफी और विदा भारतीय सेना के श्वान हैं. उन्हें सीडीएस के ‘कमेंडेशन कार्ड्स’ से सम्मानित किया गया है . उन्होंने कहा कि हमारी सेनाओं में, हमारे सुरक्षाबलों के पास, ऐसे, कितने ही बहादुर श्वान है जो देश के लिये जीते हैं और देश के लिये अपना बलिदान भी देते हैं. कितने ही बम धमाकों को, कितनी ही आंतकी साजिशों को रोकने में ऐसे श्वान ने बहुत अहम् भूमिका निभाई है. कुछ समय पहले मुझे देश की सुरक्षा में श्वान की भूमिका के बारे में बहुत विस्तार से जानने को मिला.

11:48 AM. 30 Aug 20 11:48 AM. 30 Aug

यूनिक प्रकार का पोषण पार्क

पीएम मोदी ने कहा कि अगर आपको गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी जाने का अवसर मिला होगा, और कोविड के बाद जब वो खुलेगा और आपको जाने का अवसर मिलेगा, तो, वहां एक यूनिक प्रकार का पोषण पार्क बनाया गया है. यहां आप खेल खेल में पोषण से जुड़ी जरूरी बातें सीख सकते हैं

11:48 AM. 30 Aug 20 11:48 AM. 30 Aug

सितम्बर महीने को पोषण माह के रूप में मनाया जाएगा

मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि पूरे देश में सितम्बर महीने को पोषण माह के रूप में मनाया जाएगा.पोषण का मतलब केवल इतना ही नहीं होता कि आप क्या खा रहे हैं, कितना खा रहे हैं, कितनी बार खा रहे हैं. इसका मतलब है आपके शरीर को कितने जरुरी पोषक तत्व मिल रहे हैं.

11:48 AM. 30 Aug 20 11:48 AM. 30 Aug

हर क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाना

मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि आज जब हम देश को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रहे हैं, तो हमें पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना है. हर क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाना है. एक ऐप है कुटुकी. ये छोटे बच्चों के लिए ऐसा इंटरेक्टिव ऐप है जिसमें गानों और कहानियों के जरिए बात-बात में ही बच्चे गणित और विज्ञान में बहुत कुछ सी. इसमें एक्टिविटी भी हैं, खेल भी हैं.

11:48 AM. 30 Aug 20 11:48 AM. 30 Aug

ऐसे खिलौने बनाएं, जो पर्यावरण के भी अनुकूल हों

मन की बात में पीएम मोदी ने आगे कहा कि खिलौनों कe केन्द्र बहुत व्यापक है| गृह उद्योग हो, छोटे और लघु उद्योग हो, एमएसएमई हों, इसके साथ-साथ बड़े उद्योग और निजी उद्यमी भी इसके दायरे में आते हैं. इसे आगे बढ़ाने के लिए देश को मिलकर मेहनत करनी होगी. खिलौना वो हो जिसकी मौजूदगी में बचपन खिले भी, खिलखिलाए भी। हम ऐसे खिलौने बनाएं, जो पर्यावरण के भी अनुकूल हों. मैं देश के युवा टैलेंट से कहता हूं. आप, भारत में भी गेम्स बनाइये. भारत के भी गेम्स बनाइये. कहा भी जाता है- लेट दी गेम्स बिगेन! तो चलो, खेल शुरू करते हैं !

11:48 AM. 30 Aug 20 11:48 AM. 30 Aug

देश में यहां बन रहे खिलौने

खिलौने ने धन का, सम्पत्ति का, जरा बड़प्पन का प्रदर्शन कर लिया लेकिन उस बच्चे की रचनात्मक भावना को बढ़ने और संवरने से रोक दिया. खिलौना तो आ गया, पर खेल ख़त्म हो गया और बच्चे का खिलना भी खो गया. एक तरह से बाकी बच्चों से भेद का भाव उसके मन में बैठ गया . महंगे खिलौने में बनाने के लिये भी कुछ नहीं था, सीखने के लिये भी कुछ नहीं था . यानी कि, एक आकर्षक खिलौने ने एक उत्कृष्ठ बच्चे को कहीं दबा दिया, छिपा दिया, मुरझा दिया. भारत के कुछ क्षेत्र खिलौनों के केन्द्र के रूप में भी विकसित हो रहे हैं. जैसे, कर्नाटक के रामनगरम में चन्नापटना, आन्ध्र प्रदेश के कृष्णा में कोंडापल्ली, तमिलनाडु में तंजौर, असम में धुबरी, उत्तर प्रदेश का वाराणसी – कई ऐसे स्थान हैं.

11:48 AM. 30 Aug 20 11:48 AM. 30 Aug

भारतीय खिलौने पर खुलकर बोले पीएम मोदी

मन की बात में पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमारे चिंतन का विषय था- खिलौने और विशेषकर भारतीय खिलौने. हमने इस बात पर मंथन किया कि भारत के बच्चों को नए-नए खिलौने कैसे मिलें, भारत, खिलौने बनाना का बहुत बड़ा हब कैसे बने. उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ सुन रहे बच्चों के माता-पिता से क्षमा मांगता हूं, क्योंकि हो सकता है, उन्हें, अब, ये ‘मन की बात’ सुनने के बाद खिलौनों की नयी-नयी मांग सुनने का शायद एक नया काम सामने आ जाएगा.

11:48 AM. 30 Aug 20 11:48 AM. 30 Aug

देश के किसानों को बधाई

मन की बात में पीएम मोदी ने आगे कहा कि किसानों की शक्ति से ही तो हमारा जीवन, हमारा समाज चलता है. हमारे पर्व किसानों के परिश्रम से ही रंग-बिरंगे बनते हैं. अन्नानां पतये नमः, क्षेत्राणाम पतये नमः. अर्थात, अन्नदाता को नमन है, किसान को नमन है. हमारे देश में इस बार खरीफ की फसल की बुआई पिछले साल के मुकाबले 7 प्रतिशत ज्यादा हुई है. मैं, इसके लिए देश के किसानों को बधाई देता हूँ, उनके परिश्रम को नमन करता हूं.

11:48 AM. 30 Aug 20 11:48 AM. 30 Aug

अभूतपूर्व संयम और सादगी

पीएम मोदी ने कहा कि गणेशोत्सव भी कहीं ऑनलाइन मनाया जा रहा है, तो, ज्यादातर जगहों पर इस बार इकोफ्रेंडली गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गई है. ओणम की धूम तो, आज, दूर-सुदूर विदेशों तक पहुंची हुई है. अमेरिका हो, यूरोप हो, या खाड़ी देश हों, ओणम का उल्लास आपको हर कहीं मिल जाएगा. ओणम एक अंतररार्ष्ट्रीय पर्व बनता जा रहा है.

11:48 AM. 30 Aug 20 11:48 AM. 30 Aug

बिहार के पश्चिमी चंपारण का जिक्र

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के पश्चिमी चंपारण में सदियों से थारू आदिवासी समाज के लोग 60 घंटे के लॉकडाउन, उनके शब्दों में ‘60 घंटे के बरना’ का पालन करते हैं. प्रकृति की रक्षा के लिए बरना को थारू समाज के लोगों ने अपनी परंपरा का हिस्सा बना लिया है और ये सदियों से है.

11:48 AM. 30 Aug 20 11:48 AM. 30 Aug

हमारे पर्व और पर्यावरण

पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना काल में देश के नागरिकों ने अपने दायित्वों का एहसास किया है. उन्होंने कहा कि आम तौर पर ये समय उत्सव का है। जगह-जगह मेले लगते हैं, धार्मिक पूजा-पाठ होते हैं. कोरोना के इस संकट काल में लोगों में उमंग और उत्साह तो है ही, मन को छू लेने वाला अनुशासन भी है. हम बहुत बारीकी से अगर देखेंगे, तो एक बात अवश्य हमारे सामने आएगी- हमारे पर्व और पर्यावरण. इन दोनों के बीच एक बहुत गहरा नाता है.

10:52 AM. 30 Aug 20 10:52 AM. 30 Aug

यहां देखें लाइव

10:52 AM. 30 Aug 20 10:52 AM. 30 Aug

क्या अनलॉक 4 पर बोलेंगे पीएम मोदी

माना जा रहा है कि ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी कोरोना संकट के बीच अनलॉक 4 को लेकर अपनी बात लोगों से साझा कर सकते हैं. क्योंकि केंद्र सरकार ने अनलॉक-4 की गाइडलाइंस में सात सितंबर से मेट्रो सेवा बहाल करने की मंजूरी दी है. 21 सितंबर से धार्मिक सहित अन्य आयोजनों में 100 लोगों के शामिल होने की भी इजाजत दी गई है.

10:52 AM. 30 Aug 20 10:52 AM. 30 Aug

यहां सुन सकते हैं लाइव

कार्यक्रम ‘मन की बात’ के सांकेतिक भाषा संस्करण का प्रसारण आज सुबह 11 बजे डीडी भारती पर देख सकते हैं. इसके साथ ही ‘मन की बात’ कार्यक्रम के क्षेत्रीय संस्करणों को ऑल इंडिया रेडियो के संबंधित क्षेत्रीय स्टेशनों पर पीएम मोदी के प्रसारण के तुरंत बाद सुना जा सकता है. बता दें कि आज रात 8 बजे फिर से इसे प्रसारित किया जाएगा.

मोबाइल पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनने के लिए आपको 1922 डायल करना होगा. जिसके बाद आपको एक कॉल आएगा, जिसमें अपनी पसंदीदा भाषा चुन और क्षेत्रीय भाषा को चुन सकते हैं. जिसके बाद कार्यक्रम ‘मन की बात’ को चुनी गई भाषा में सुन सकते हैं.

Unlock 4: अनलॉक 4 में किस दिन से क्या-क्या खुल रहा, किन चीजों को अभी नहीं मिली इजाजत, जानें पूरा ब्योरा

10:52 AM. 30 Aug 20 10:52 AM. 30 Aug

पिछली बार पीएम मोदी ने क्या कहा था

मन की बात’ का पिछला प्रसारण कारगिल विजय दिवस के दिन हुआ था. उस समय पीएम मोदी ने पाकिस्तान पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान ने भारतीय भूमि पर कब्जा करने की योजना बनाई थी. उन्होंने युवाओं से कारगिल यु्द्ध के दौरान सैनिकों के बलिदान की कहानियों को शेयर करने की अपील की थी

10:52 AM. 30 Aug 20 10:52 AM. 30 Aug

पीएम मोदी ने 18 अगस्त को मांगे थे सुझाव

18 अगस्त को, पीएम मोदी ने मन की बात के 68 वें संस्करण के लिए लोगों को अपने इनपुट्स और विचारों को साझा करने के लिए कहा था. पीएम मोदी ने कई मंचों से देश की जनता को आगाह किया है कि कोरोना वायरस का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ है. आज फिर वो कोरोना संकट और अनलॉक 4 पर चर्चा कर सकते हैं.

Posted By: Utpal kant

मुख्य बातें

Mann Ki Baat, Mann Ki Baat LIVE, Pm narendra modi live updates : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देश-विदेश के लोगों से अपने विचार साझा कर रहे हैं. यह इस मासिक रेडियो कार्यक्रम की 68वीं कड़ी है. इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने 26 जुलाई को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 67 वें संस्करण के तहत देश को संबोधित किया था. पीएम मोदी कोरोना संकट के बीच अनलॉक 4 को लेकर अपनी बात लोगों से साझा कर रहे हैं. क्योंकि केंद्र सरकार ने अनलॉक-4 की गाइडलाइंस में 7 सितंबर से मेट्रो सेवा बहाल करने की मंजूरी दी है. 21 सितंबर से धार्मिक आयोजन में 100 लोगों के शामिल होने की भी इजाजत दी गई है. मन की बात कार्यक्रम से जुड़े हर अपडेट के लिए बनें रहे हमारे साथ..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >