Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने हर घर तिरंगा फहराने की अपील की, एक गांव के ‘मिनी ब्राजील’ बनने की सुनाई रोचक कहानी

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 103वें एपिसोड को संबोधित किया. जिसमें उन्होंने बाढ़ और प्राकृत आपदाओं की चर्चा की. पीएम मोदी ने लोगों से जल संरक्षण और वृक्षारोपण करने की अपील की. प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों से अपने घर में तिरंगा फहराने का अनुरोध किया, ‘हर घर तिरंगा’ परंपरा जारी रखने का आह्वान किया. पीएम मोदी इससे पहले 18 जून को मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया था. जिसमें उन्होंने जम्मू-कश्मीर सहित कई मुद्दों पर चर्चा की थी.

5:36 PM. 30 Jul 23 12:06 PM. 30 Jul

‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में बड़ी घोषणा करते हुए बताया, देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों के सम्मान के लिए देश में एक बड़ा अभियान ‘मेरी माटी मेरा देश’ शुरू होने जा रहा है. इस अभियान के दौरान ‘अमृत कलश यात्रा’ निकाली जाएगी, जो देश के विभिन्न कोनों और गांवों से 7500 कलशों में मिट्टी और पौधे लेकर दिल्ली पहुंचेगी. इन कलशों में ले जाई जा रही मिट्टी और पौधों से राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के पास ‘अमृत वाटिका’ बनाई जाएगी.

5:36 PM. 30 Jul 23 12:06 PM. 30 Jul

पीएम मोदी ने एक गांव के नशे की गिरफ्त से मिनी ब्राजील बनने की सुनाई कहानी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में मिनी ब्राजील की चर्चा की. उन्होंने बताया, मध्य प्रदेश के शहडोल में एक गांव है बिचारपुर. जिसे मिली ब्राजील कहा जाता है. मिनी ब्राजील क्योंकि ये गांव आज फुटबाल के उभरते सितारों का गढ़ बन गया है. पीएम मोदी ने कहा, जब वो वहां गये थे, तो उनकी मुलाकात फुटबॉल खिलाड़ियों से हुई थी. पीएम मोदी ने बताया, बिचारपुर के मिनी ब्राजील बनने की यात्रा दो से ढाई दशक पहले शुरू हुई थी. उस दौरान बिचारपुर अवैध शराब के लिए बदनाम था. पूरा गांव नशे की गिरफ्त में था. जिसका सबसे ज्यादा नुकसान वहां के युवाओं को उठाना पड़ा. पीएम मोदी ने कहा, एक राष्ट्रीय प्लेयर और कोच रईस अहमद ने इन युवाओं की प्रतिभा को पहचाना. रईस के पास संसाधन अधिक नहीं थे, लेकिन उन्होंने पूरी लगन के साथ युवाओं को फुटबॉल सिखाना शुरू किया. कुछ ही दिनों में यहां फुटबॉल इतनी विख्यात हो गयी, कि बिचारपुर की पहचान ही फुटबॉल से होने लगी. यहां फुटबॉल क्रांति के नाम से एक प्रोग्राम भी चलाया जा रहा है. इस प्रोग्राम के तहत युवाओं को फुटबॅल से जोड़ा जा रहा है और ट्रेनिंग दी जा रही है. पीएम मोदी ने बताया, बिचारपुर गांव से अबतक 40 से अधिक स्टेट और नेशनल लेवल के खिलाड़ी निकल चुके हैं.

5:36 PM. 30 Jul 23 12:06 PM. 30 Jul

पीएम मोदी ने 15 अगस्त को हर घर तिरंगा फहराने की अपील की

प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों से अपने घर में तिरंगा फहराने का अनुरोध किया, ‘हर घर तिरंगा’ परंपरा जारी रखने का आह्वान किया. पिछले साल भी प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर पूरे देशभर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया था और लोगों ने अपने-अपने घरों पर तिरंगा ध्वज फहराया था.

5:36 PM. 30 Jul 23 12:06 PM. 30 Jul

अमेरिका ने भारत को सौ से ज्यादा दुर्लभ और प्राचीन कलाकृतियां वापस लौटाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, अमेरिका में भारत को सौ से ज्यादा दुर्लभ और प्राचीन कलाकृतियां वापस लौटाई हैं. इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इन कलाकृतियों को लेकर खूब चर्चा हुई. युवाओं को अपनी विरासत के प्रति गर्व का भाव दिखा. भारत लौटीं ये कलाकृतियां ढाई हजार साल से लेकर ढाई सौ साल तक पुरानी हैं. इन दुर्लभ चीजों का नाता देश के अलग-अलग क्षेत्रों से है. ये टेराकोटा स्टोन और मेटल से बनायी गयीं हैं. इनमें कुछ तो ऐसे हैं तो आपको आश्चर्य से भर देंगी. पीएम मोदी ने कहा, अगर आप उसे देखेंगे तो देखते रह जाएंगे.

5:36 PM. 30 Jul 23 12:06 PM. 30 Jul

पीएम मोदी ने 100 साल की योगा शिक्षक की चर्चा की

पीएम मोदी ने एक 100 साल की महिला टीचर के बारे में चर्चा की. उन्होंने कहा, फ्रांस दौरे के दौरान उनकी मुलाकात शारलोट शोपा से हुई थी. शारलोट एक योगा टीचर हैं. उनकी उम्र 100 से अधिक है. वो पीछले 40 साल से योग का अभ्यास कर रही हैं. इतनी उम्र के बाद में आज स्वस्थ्य हैं.

5:36 PM. 30 Jul 23 12:06 PM. 30 Jul

पीएम मोदी ने श्रावण मास की चर्चा की

पीएम मोदी ने श्रावण मास की चर्चा की और कहा, इस समय सावन का पवित्र महीना चल रहा है. सदाशिव महादेव की साधना और अराधना के साथ ही सावन हरियाली और खुशियों से जुड़ा होता है. पीएम मोदी ने कहा, इस महीने का सांस्कृतिक और आध्यात्मिक दृश्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है. इन दिनों 12 ज्योतिर्लिंगों में खूब श्रद्धालू पहुंच रहे हैं. बनारस में रिकॉर्ड तोड़ श्रद्धालू पहुंचे हैं. अब काशी में हर साल 10 करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंच रहे हैं.

5:36 PM. 30 Jul 23 12:06 PM. 30 Jul

एमपी के शहडोल में लोगों ने जल संरक्षण का काम किया

पीएम मोदी ने एमपी के शहडोल की चर्चा करते हुए कहा, कुछ दिनों पहले मेरी मुलाकात पकरिया गांव के लोगों से हुई. मेरी उनसे प्रकृति और पानी बचाने के बारे में चर्चा हुई थी. अभी पता चला कि वहां के भाई और बहनों ने इस दिशा में काम करना भी शुरू कर दिया है.

5:36 PM. 30 Jul 23 12:06 PM. 30 Jul

पीएम मोदी ने जल संरक्षण और वृक्षारोपण करने की अपील की

पीएम मोदी ने सभी लोगों से जल संरक्षण और वृक्षारोपण करने की अपील की. उन्होंने कहा, आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान बने 60 हजार से ज्यादा अमृत सरोवरों मे भी रौनक बढ़ गई है. अभी 50 हजार से ज्यादा अमृत सरोवरों को बनाने का काम चल भी रहा है. हमारे देशवासी पूरी जागरूकता और जिम्मेदारी के साथ जल संरक्षण के लिए नये-नये प्रयास कर रहे हैं.

5:36 PM. 30 Jul 23 12:06 PM. 30 Jul

सभी ने मिलकर आपदा का सामना किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, प्राकृतिक आपदा के समय सभी ने मिलकर सामना किया. एक-दूसरे की मदद की.

5:36 PM. 30 Jul 23 12:06 PM. 30 Jul

बाढ़ के कारण लोगों को हुई भारी परेशानी: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मानसून के दौरान देश के कई राज्यों ने बाढ़ का सामना किया. लेकिन हमने एक बार फिर से अपनी साहस और संकल्प का परिचय दिया है. बाढ़ और प्राकृतिक आपदों से लोगों को बचाने के लिए एनडीआरएफ और सेना के जवानों ने अद्भुत काम किया है.

5:36 PM. 30 Jul 23 12:06 PM. 30 Jul

कैसे देखें और कहां सुनें मन की बात

मन की बात कार्यक्रम को आप आकाशवाणी के सभी केंद्रों में सुन सकते हैं. इसके अलावा सभी टीवी चैनलों के माध्यम से इस कार्यक्रम को सुना जा सकता है. इसका प्रसारण सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के यू-ट्यूब चैनलों में भी देख सकते हैं.

5:36 PM. 30 Jul 23 12:06 PM. 30 Jul

18 जून को हुआ था मन की बात कार्यक्रम के 102वें एपिसोड का प्रसारण

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 102वें एपिसोड का प्रसारण 18 जून को हुआ था. उस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने योग दिवस, टीबी मुक्त अभियान, खेल की दुनिया और इमरजेंसी के बारे में चर्चा की थी. साथ ही उन्होंने जम्मू-कश्मीर में जो बदलाव हो रहे हैं, उसके बारे में भी चर्चा की थी.

5:36 PM. 30 Jul 23 12:06 PM. 30 Jul

गैर राजनीतिक है मन की बात

मन की बात कार्यक्रम पूरी तरह से गैर राजनीतिक है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए अच्छी-अच्छी बातें बताते हैं. देशभर में अच्छे काम से जुड़े लोगों की चर्चा पीएम मोदी खास तौर पर अपने कार्यक्रम में करते हैं.

5:36 PM. 30 Jul 23 12:06 PM. 30 Jul

मन की बात कार्यक्रम में करोड़ों श्रोता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम में करोड़ों नियमित श्रोता हैं. एक अध्ययन में बताया गया है कि पीएम मोदी के इस कार्यक्रम को करीब 23 करोड़ लोग सुनते हैं.

5:36 PM. 30 Jul 23 12:06 PM. 30 Jul

मणिपुर हिंसा पर चर्चा कर सकते हैं पीएम मोदी

मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मणिपुर हिंसा पर भी चर्चा कर सकते हैं. आज देश-दुनिया में इस हिंसाग्रस्त राज्य की चर्चा सबसे अधिक हो रही है. वहीं पिछले 90 दिनों से हिंसा की घटनाएं हो रही हैं. मैतेई और कुकी समुदाय के बीच शुरू हुई जातीय हिंसा थमने का नाम नहीं ले रहा है. 3 मई को शुरू हुई हिंसा के अगले ही दिन राज्य में एक भीड़ द्वारा दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़क पर परेड कराने का मामला सामने आया.

4:07 PM. 30 Jul 23 10:37 AM. 30 Jul

पीएम मोदी अब से कुछ देर बाद करेंगे मन की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 103वें एपिसोड को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी इससे पहले 18 जून को मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया था. जिसमें उन्होंने जम्मू-कश्मीर सहित कई मुद्दों पर चर्चा की थी.

मुख्य बातें

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 103वें एपिसोड को संबोधित किया. जिसमें उन्होंने बाढ़ और प्राकृत आपदाओं की चर्चा की. पीएम मोदी ने लोगों से जल संरक्षण और वृक्षारोपण करने की अपील की. प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों से अपने घर में तिरंगा फहराने का अनुरोध किया, ‘हर घर तिरंगा’ परंपरा जारी रखने का आह्वान किया. पीएम मोदी इससे पहले 18 जून को मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया था. जिसमें उन्होंने जम्मू-कश्मीर सहित कई मुद्दों पर चर्चा की थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >