Manipur Violence Live: मणिपुर में स्कूल 8 जुलाई 2023 तक बंद रहेंगे

Manipur Violence Live: मणिपुर के सीएम बीरेन सिंह सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं. बताया जा रहा है कि आज यानी शुक्रवार को राज्यपाल से मुलाकात के बाद वो अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं. बता दे, करीब दो महीने की हिंसा की आग में मणिपुर झुलस रहा है. इधर हिंसा के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज भी मणिपुर में पीड़ित लोगों से मुलाकात कर रहे हैं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी मणिपुर के मोइरांग में एक राहत शिविर में रह रहे प्रभावित लोगों से मिलने पहुंचे. यहां उन्होंने लोगों का हाल जाना. राहुल गांधी ने लोगों से शांति की अपील की है.

Live Updates
2:13 AM. 1 Jul 23 8:43 PM. 30 Jun

मणिपुर में स्कूल 8 जुलाई 2023 तक बंद रहेंगे

मणिपुर में स्कूल 8 जुलाई 2023 तक बंद रहेंगे.

2:13 AM. 1 Jul 23 8:43 PM. 30 Jun

मैं मणिपुर के अपने सभी भाइयों-बहनों को सुनने आया हूं, शांति हमारी एकमात्र प्राथमिकता होनी चाहिए-राहुल गांधी 

राहुल गांधी ने कहा, मैं मणिपुर के अपने सभी भाइयों-बहनों को सुनने आया हूं. सभी समुदायों के लोग बहुत स्वागत और प्रेम कर रहे हैं। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार मुझे रोक रही है. मणिपुर को उपचार की जरूरत है. शांति हमारी एकमात्र प्राथमिकता होनी चाहिए

2:13 AM. 1 Jul 23 8:43 PM. 30 Jun

मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह नहीं देंगे इस्तीफा, ट्वीट कर किया ऐलान 

मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह नहीं देंगे इस्तीफा, उन्होंने ट्वीट कर ऐलान किया कि, इस महत्वपूर्ण मोड़ पर, मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दूंगा.

2:13 AM. 1 Jul 23 8:43 PM. 30 Jun

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अपने आवास के बाहर एकत्रित लोगों से मुलाकात की

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अपने आवास के बाहर एकत्रित लोगों से मुलाकात की और राज्य के लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की.

7:40 PM. 30 Jun 23 2:10 PM. 30 Jun

कई संस्थाओं से राहुल गांधी ने की मुलाकात

हिंसा प्रभावित पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर के दौरे पर आए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को नागरिक समाज संगठन के सदस्यों से मुलाकात की और उनकी परेशानियों को सुना. राहुल गांधी ने नागरिक समाज संगठन कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑन मणिपुर इंटीग्रिटी मणिपुर में नागा समुदाय की शीर्ष संस्था यूनाइटेड नागा काउंसिल, शेड्यूल्ड ट्राइब डिमांड कमेटी के प्रतिनिधियों और जेएनयू के प्रोफेसर बिमोल ए सहित प्रमुख हस्तियों से मुलाकात की.

7:40 PM. 30 Jun 23 2:10 PM. 30 Jun

राज्यपाल से मिले राहुल गांधी

मणिपुर में हिंसा के दौर के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राज्यपाल से मुलाकात की. राहुल गांधी ने मुलाकात के बाद कहा कि मणिपुर को शांति की जरूरत है. मैं चाहता हूं कि यहां शांति बहाल हो. मैंने कुछ राहत शिविरों का दौरा किया, इन राहत शिविरों में खामियां हैं, सरकार को इसके लिए काम करना चाहिए.

मुख्य बातें

Manipur Violence Live: मणिपुर के सीएम बीरेन सिंह सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं. बताया जा रहा है कि आज यानी शुक्रवार को राज्यपाल से मुलाकात के बाद वो अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं. बता दे, करीब दो महीने की हिंसा की आग में मणिपुर झुलस रहा है. इधर हिंसा के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज भी मणिपुर में पीड़ित लोगों से मुलाकात कर रहे हैं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी मणिपुर के मोइरांग में एक राहत शिविर में रह रहे प्रभावित लोगों से मिलने पहुंचे. यहां उन्होंने लोगों का हाल जाना. राहुल गांधी ने लोगों से शांति की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >