Manipur Encounter: मणिपुर में सुरक्षा बलों और केआईए उग्रवादियों के बीच मुठभेड़, एक घायल

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से चार हथियार बरामद किए और आगे की कार्रवाई के लिए अतिरिक्त बलों को भेजा गया है.

म्यांमा की सीमा से लगे मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में पुलिस कर्मियों और कुकी इंडिपेंडेंट आर्मी (केआईए) के संदिग्ध उग्रवादियों के बीच गोलीबारी हुई.

पुलिस कर्मियों और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ में एक नागरिक घायल

बताया जा रहा है कि हेंगलेप सब-डिवीजन के सोंगफू गांव के पास हुई गोलीबारी में कोलचुंग निवासी एक नागरिक घायल हो गया.

मुठभेड़ स्थल से चार हथियार बरामद

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से चार हथियार बरामद किए और आगे की कार्रवाई के लिए अतिरिक्त बलों को भेजा गया है.

Also Read: मणिपुर में बीजेपी ने किया उग्रवाद का सफाया, बोले अमित शाह- प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >