Weather Forecast : राजस्थान में अगले 24 घंटे में कोटा, उदयपुर जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना

Weather Forecast Today LIVE Updates, 28 June 2021, Rain Alert, Monsoon 2021 Latest Update : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi Rain) में लोगों को बारिश के लिए अभी और इंजतार करना होगा. मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून (Monsoon) की रफ्तार धीमी हो गयी है, इसकी वजह से दिल्ली और उत्तर पश्चिम इलाकों में बारिश के लिए अभी इंतजार करना होगा. बिहार में दो दिन बाद से भारी बारिश के आसार हैं. झारखंड में बारिश गतिविधियां कम नजर आयेंगी. बंगाल सहित पूर्वी भारत में बारिश जारी रहेगी. वहीं, उत्तर प्रदेश में आज के बाद बरिश में कमी आयेगी. मौसम से जुड़ी हर जानकारी के लिए बने रहें prabhatkhabar.com साथ….

Live Updates
9:38 PM. 29 Jun 21 9:38 PM. 29 Jun

राजस्थान में अगले 24 घंटे में कोटा, उदयपुर जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना

राजस्थान में अगले 24 घंटे में कोटा, उदयपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. बीकानेर, जोधपुर संभाग में आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा और अपेक्षाकृत धूल भरी हवाएं चलेंगी.

9:38 PM. 29 Jun 21 9:38 PM. 29 Jun

राजस्थान में दस दिनों से एक जगह ठहरा है मानसून, अगले पांच-छह दिनों तक आगे बढ़ने की संभावना नहीं 

राजस्थान में करीब दो सप्ताह पहले दस्तक दे चुका मानसून पिछले दस दिन से एक ही जगह ठहरा है. इसके पांच-छह दिन आगे बढ़ने का अनुमान नहीं है. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, मानसून की उतरी सीमा मंगलवार को भी बाड़मेर, भीलवाड़ा व धौलपुर से गुजर रही है, यानी यह पिछले दस दिनों से स्थिर है. इसके अनुसार आगामी पांच-छह दिन राज्य में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल नहीं है.

9:38 PM. 29 Jun 21 9:38 PM. 29 Jun

वज्रपात की आशंका को लेकर IMD ने दिया सुझाव

वज्रपात की आशंका को लेकर आईएमडी ने कहा है कि इससे बाहर काम करनेवाले लोगों और जानवरों को नुकसान हो सकता है.

आईएमडी ने दिया सुझाव

  • अलग-थलग पड़े पेड़ों के नीचे आश्रय ना लें.

  • तालाबों, झीलों और बाहरी पानी वाले क्षेत्र (जैसे धान की रोपाई) से तुरंत बाहर निकलें और दूर रहें.

  • गड़गड़ाहट सुनने के बाद घर के अंदर जाएं या सुरक्षित पक्के आश्रयों की तलाश करें. गड़गड़ाहट की आखिरी आवाज सुनने के बाद 30 मिनट तक घर के अंदर रहें.

  • यदि कोई आश्रय उपलब्ध नहीं हो, तो तुरंत बिजली के क्राउच (एक गेंद जैसी स्थिति में अपना सिर टक कर अपने कानों पर रखें, ताकि आप जमीन से कम-से-कम संपर्क के साथ नीचे हों).

  • यात्रा के दौरान गरज के साथ कार या बस या ट्रेन के अंदर रहें.

  • इलेक्ट्रिक/इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का प्रयोग ना करें.

  • गिरी हुई बिजली लाइनों से दूर रहें.

9:38 PM. 29 Jun 21 9:38 PM. 29 Jun

बिहार, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल में छाये रहेंगे बादल

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि पूर्वी भारतीय क्षेत्र में बढ़ी हुई नमी के कारण गरज के साथ बिहार, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल में लगातार बादल छाये रहने की संभावना है.

9:38 PM. 29 Jun 21 9:38 PM. 29 Jun

बिहार, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में जारी रहेगी बारिश

स्काईमेट वेदर ने कहा है कि बिहार, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश जारी रहेगी. तेलंगाना, आंध्र प्रदेश तथा आंतरिक कर्नाटका में भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. शेष दक्षिण भारत में जारी बारिश में और कमी संभव है.

9:38 PM. 29 Jun 21 9:38 PM. 29 Jun

कमजोर मानसून से बढ़ी किसानों की चिंता, उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में बारिश और घटेगी

स्काईमेट वेदर के मुताबिक, कमजोर मानसून से किसानों की चिंता बढ़ी, उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में बारिश और घटेगी. निम्न दबाव की रेखा हिमालय की तराई की ओर बढ़ रही है. पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों सहित राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश का मौसम लगभग शुष्क हो जायेगा. महाराष्ट्र में भी बारिश में कमी आयेगी.

2:33 PM. 29 Jun 21 2:33 PM. 29 Jun

महाराष्ट्र में बिजली गिरने से एक किशोर की मौत

महाराष्ट्र के पालघर जिले में बिजली गिरने से 15 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये हैं. ये तीनों मोबाइल नेटवर्क की तलाश में एक पेड़ पर चढ़े थे, तभी बिजली की चपेट में आ गए. मरने वाले लड़के की पहचान 15 वर्षीय रवींद्र कोरडा के रूप में हुई है. जबकि 14 से 16 साल की उम्र के अन्य तीन लड़के घायल हो गये.

2:33 PM. 29 Jun 21 2:33 PM. 29 Jun

दिल्ली में तपिश भरी रही आज की सुबह

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार की सुबह तपिश भरी रही और न्यूनतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि सुबह दिल्ली में सापेक्ष आर्द्रता 58 फीसदी दर्ज की गई. सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. मंगलवार को सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को 30 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

2:33 PM. 29 Jun 21 2:33 PM. 29 Jun

पुनपुन नदी उफान पर, बिहार में बाढ़ का खतरा बरकरार

गंगा और सोन नदियों के तल स्तर में कमी होने के बाद भी बिहार में बाढ़ का खतरा कम नहीं हुआ है. पुनपुन नदी का जलस्तर बढ़ गया है. बाढ़ के संकट को देखते हुए जिला प्रशासन और जल संसाधन विभाग की टीम सक्रिय हो गयी है. वहीं, गंगा और सोन के जलस्तर में कमी आने से लोगों ने राहत की सांस ली है.

10:16 AM. 29 Jun 21 10:16 AM. 29 Jun

सबसे ज्यादा बारिश की कमी वाला जिला किश्तवाड़ा

देश में सबसे ज्यादा बारिश की कमी वाला जिला जम्मू-कश्मीर का किश्तवाड़ जिला है. वहां, सामान्य 70.6 मिमी के मुकाबले 5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो 93 प्रतिशत कम है. राष्ट्रीय राजधानी में, पूर्वी दिल्ली में सामान्य 55.2 मिमी के मुकाबले 19.2 मिमी बारिश हुई है, जो 65 प्रतिशत कम है.

10:14 AM. 29 Jun 21 10:14 AM. 29 Jun

दिल्ली सहित कई राज्यों को बारिश के लिए अभी करना होगा इंतजार

दिल्ली में इस मानसून के मौसम में अब तक केवल 8.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो देश में दूसरा सबसे अधिक बारिश की कमी वाला जिला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार यह जानकारी सामने आई है. मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली और उत्तर पश्चिम भारत के आसपास के इलाकों में मानसून की पहली बारिश के लिए एक और सप्ताह इंतजार करना होगा. आम तौर पर मानसून 27 जून तक दिल्ली पहुंच जाता है और आठ जुलाई तक पूरे देश में दस्तक दे देता है. पिछले साल मानसून 25 जून को दिल्ली पहुंचा था और 29 जून तक पूरे देश में पहुंच गया था.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today LIVE Updates, 28 June 2021, Rain Alert, Monsoon 2021 Latest Update : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi Rain) में लोगों को बारिश के लिए अभी और इंजतार करना होगा. मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून (Monsoon) की रफ्तार धीमी हो गयी है, इसकी वजह से दिल्ली और उत्तर पश्चिम इलाकों में बारिश के लिए अभी इंतजार करना होगा. बिहार में दो दिन बाद से भारी बारिश के आसार हैं. झारखंड में बारिश गतिविधियां कम नजर आयेंगी. बंगाल सहित पूर्वी भारत में बारिश जारी रहेगी. वहीं, उत्तर प्रदेश में आज के बाद बरिश में कमी आयेगी. मौसम से जुड़ी हर जानकारी के लिए बने रहें prabhatkhabar.com साथ….

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >