सवालों पर चुप रहीं ममता बनर्जी, तेजी से निकलती दिखीं; देखें इंडिया ब्लॉक की बैठक के पहले का वीडियो

विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन (इंडिया ब्लॉक) में शामिल दल बीजेपी से मुकाबला करने और एकजुट होकर आगे बढ़ने की रणनीति पर चर्चा करने के लिए बैठक कर रहे हैं. इस बैठक में शामिल होने के लिए बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी भी पहुंचीं. उनके बैठक में पहुंचने का वीडियो सामने आया है. देखें वीडियो.

दिल्ली के ‘कॉन्स्टीट्यूशन क्लब’ में हो रही इस बैठक में कांग्रेस के राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे, तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी, समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तेजस्वी यादव समेत 23 विपक्षी दलों के शीर्ष नेता पहुंचे हैं. ममता बनर्जी कार में अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी के साथ पहुंची. इसका वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. वीडियो में नजर आ रहा है कि ममता खुद सामने की सीट पर कार में बैठीं हैं जबकि अभिषेक पीछे की सीट पर बैठे हैं.

कार से उतरने के बाद पत्रकारों ने ममता बनर्जी से सवाल पूछने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके. एक पत्रकार ने जब बंगाल को लेकर सवाल किया तो वह तेजी से आगे बढ़ गईं. कुछ इसी तरह अभिषेक बनर्जी भी नजर आए. उन्होंने भी पत्रकारों के सवाल का जवाब नहीं दिया. देखें वीडियो.

विपक्षी दलों का एकजुट होना जरूरी : अखिलेश यादव

बैठक पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि बैठक का एजेंडा वहां पहुंचने के बाद ही तय होगा, लेकिन उनकी कोशिश है कि “बंधु राज” स्थापित हो. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जो हालात हैं, उन्हें पूरा देश देख रहा है और अब महिलाएं भी सरकार से नाराज हैं. अखिलेश ने कहा कि लोकतंत्र के मूल्यों और संविधान की रक्षा के लिए विपक्षी दलों का एकजुट होना जरूरी है और इसी दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें : Video: राहुल गांधी में कंसिस्टेंसी की कमी, गठबंधन की बैठक के पहले दिल्ली में लगे पोस्टर

AAP अब INDIA गठबंधन का हिस्सा नहीं : संजय सिंह

बैठक को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने साफ कहा कि AAP अब INDIA गठबंधन का हिस्सा नहीं है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पहले ही अपना रुख स्पष्ट कर चुकी है. ऐसे में आज की बैठक में पार्टी की भागीदारी का सवाल ही नहीं उठता.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >